CSK से लेकर RCB तक, ये हैं सबसे ज्यादा बार IPL के फाइनल पहुंचने वाली टॉप-5 टीमें

Most Appearances in IPL Finals: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च होने जा रही है, जिसको लेकर सभी 10 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. इससे पहले यहां देखिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टॉप-5 टीमों की लिस्ट.

Most Appearances in IPL Finals
1 / 7
Most Appearances in IPL Finals

Most Appearances in IPL Finals: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां कुल 10 टीमें खिताब के लिए जंग करेगी. आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में कुछ टीमें ऐसी रही हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बार खिताबी मुकाबलों में जगह बनाई है. यहां जानिए IPL इतिहास (2008-2025) में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में.

विज्ञापन

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)2 / 7

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. टीम ने सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल में जगह बनाई है और 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) खिताब जीता है.

विज्ञापन

2. मुंबई इंडियंस (MI)

2. मुंबई इंडियंस (MI)3 / 7

मुंबई इंडियंस भले ही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हो, लेकिन फाइनल में टीम का जीत प्रतिशत सबसे शानदार रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने कुल 6 बार आईपीएल फाइनल खेला है और 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) ट्रॉफी जीती. फाइनल में उनकी एकमात्र हार आईपीएल 2010 में हुई थी.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)4 / 7

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में 4 बार फाइनल में जगह बनाई है और तीन बार ट्रॉफी जीती. गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था और फिर 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना तीसरा खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)5 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 4 बार आईपीएल फाइनल खेला है. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीता था. इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 के सीजन में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी.

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)6 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक तीन बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. ऑरेंज आर्मी ने 2016 के आईपीएल फाइनल में आरसीबी को हराकर अपना पहला और एकमात्र खिताब जीता था.

विज्ञापन

इन टीमों ने 2-2 बार खेला है फाइनल

इन टीमों ने 2-2 बार खेला है फाइनल7 / 7

इसके अलावा, गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 2-2 बार आईपीएल फाइनल खेला है. गुजरात की टीम ने 2022 और 2023 में फाइनल खेला, जबकि राजस्थान की टीम ने 2008 और 2022 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. RR ने पहले सीजन 2008 में और GT ने अपने पहले सीजन 2022 में खिताब जीता था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन