IND vs ENG: भारत की जीत के रास्ते में बन सकते हैं दीवार, इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों से बचना होगा!

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपने दल में 3 युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है. ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ काल भी साबित हो सकते हैं. काफी कम समय में इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है.

AI Created Image
1 / 6
AI Created Image

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होने जा रहा है. इस मैच सीरीज में भारतीय टीम के अलावा इंग्लैंड में भी युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज 2-0 से गंवाई है. ऐसे में टीम इंडिया में आत्मविश्वास की कमी है. ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के 3 युवा खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा. ये खिलाड़ी अपने दम पर मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. Image Credit. X

विज्ञापन

रेहान अहमद

रेहान अहमद2 / 6

लिस्ट में पहला नाम रेहान अहमद का आता है. इस फिरकी ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है. केवल 21 साल की उम्र में ही उनके पास 100 टी-20 मैच खेलने का अनुभव है. Image Credit. Rehan Ahmed/X

विज्ञापन

45 रनों की धांसू पारी

45 रनों की धांसू पारी3 / 6

हाल ही में उन्होंने लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 23 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर किए और केवल 36 रन खर्च किए थे. वह बल्लेबाजी में किसी भी नंबर पर खेलते हुए रन बना सकते हैं और मैच का पासा पलट सकते हैं. Image Credit. Rehan Ahmed/X

सन्नी बेकर

सन्नी बेकर4 / 6

सन्नी बेकर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू किया. हाल ही में बेकर ने हैम्पशायर की ओर से नॉटिंघमशायर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 5 विकेट अपनी झोली में डाले थे. उनके पास तेज रफ्तार के अलावा स्विंग की कला भी मौजूद है. वह भी अकेले मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. Image Credit. X

विज्ञापन

जेम्स कोल

जेम्स कोल5 / 6

जेम्स कोल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इस युवा ऑलराउंडर के पास काफी प्रतिभा है. वह अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी कई मैच में खासा प्रभावित कर चुके हैं. उन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाया था. Image Credit. X

224 रनों की यादगार पारी

224 रनों की यादगार पारी6 / 6

जेम्स ने 224 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह शानदार फॉर्म में भी हैं और भारत के खिलाफ बड़ा कमाल करने के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में खेली गई 5 पारियों में 38 की औसत और 170.78 के स्ट्राइक रेट के साथ 152 रन बनाए थे. वह इंग्लैंड के लिए साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. Image Credit. X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन