IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद भी ट्रॉफी नहीं जीत सके ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ 1 खिलाड़ी है शामिल

IPL: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम के 7:30 बजे से खेला जाना है. इस सीजन में कुछ खिलाड़ी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए उतरने वाले हैं.

ab de villiers and yuzvendra chahal
1 / 6
ab de villiers and yuzvendra chahal

IPL: कुछ दिग्गजों का मानना है कि आईपीएल की ट्रॉफी जीतना अब आईसीसी टूर्नामेंट जीतने से भी ज्यादा मुश्किल है. जिसके कारण ही कुछ खिलाड़ी कई सीजन खेलने के बाद भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत सके और ये सभी खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट में खुद को सुपरस्टार साबित कर चुके हैं. आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो 150 से भी ज्यादा आईपीएल मैच खेलने के बाद भी ट्रॉफी नहीं जीत सके.

विज्ञापन

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स 2 / 6

आईपीएल के इतिहास में एबी डिविलियर्स का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में कई बड़े-बड़े कारनामे किए हैं. मिस्टर 360 ने आईपीएल में 184 मुकाबले खेले हैं. लेकिन इसके बावजूद डिविलियर्स कभी भी किसी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 3 / 6

IPL 2026 में सीएसके की ओर से खेलने जा रहे संजू सैमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. संजू ने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं, लेकिन वो अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके. इस बार वो ये सिलसिला खत्म करना चाहेंगे.

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल 4 / 6

युजवेंद्र चहल ने भी आईपीएल में 174 मुकाबले मैच खेले हैं. लेकिन कभी वो चैंपियन नहीं बन सके. आईपीएल 2025 में वो फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स टीम का चहल भी हिस्सा थे, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गए.

विज्ञापन

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा 5 / 6

इस लीग में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज अमित मिश्रा भी इस लिस्ट में हैं. उन्होंने आईपीएल में 162 मैच खेले हैं. इसके बावजूद वो आज तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. अमित कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 6 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल भी 162 मैच मैच अब तक खेल चुके हैं, लेकिन वो भी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं. अक्षर आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन