IPL 2026 से अब तक बाहर हुए ये 4 तेज गेंदबाज, चोट ने बढ़ाई इन फ्रेंचाइजी की टेंशन
IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले ही कई बड़ी टीमों को बड़ा झटका लगा है. 4 स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इससे फ्रेंचाइजी की टेंशन बढ़ा दी है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं.

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. अभी तक इस टूर्नामेंट से 4 तेज गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं तो वहीं कुछ नाम ऐसे हैं जो कि शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हुए हैं. फ्रेंचाइजी की तरफ से इस तेज गेंदबाजों के लिए रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रही है. आइए बताते हैं कौन हैं ये 4 तेज गेंदबाज.
हर्षित राणा
2 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले चोटिल हुए थे. वो अभी तक इंजरी से उभर नहीं पाए हैं ऐसे में टूर्नामेंट में उनका केल पाना मुश्किल ही है. उन्होंने साल 2025 में टीम के लिए खेले 34 मैचों में 40 विकेट चटकाए हैं.
सैम करन
3 / 6सैम करन चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सीजन की शुरुआत से पहले करन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था. उनका टूर्नामेंट से बाहर होना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है.
जैक एडवर्ड्स
4 / 6ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स भी आईपीएल की शुरुआत से पहले चोटिल हो गए हैं. उनके लिए ये आईपीएल का पहला सीजन था लेकिन चोट के चलते अब उनका इंतजार और लंबा हो गया है. एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था.
नाथन एलिस
5 / 6ऑस्ट्रेलिया के एक और स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी चोट से उभर नहीं पाए हैं जिसके चलते उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा. टीम फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है.
ऑस्ट्रेलिया की तिकड़ी
6 / 6ऑस्ट्रेलिया के 3 प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. कमिंस और हेजलवुड चोट से जूझ रहे हैं तो वहीं स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से परमिशन नहीं मिल पाई है.



















