IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें, टॉप पर मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब चंद दिन रह गए हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमों ने कमर कस ली है. इस बार भी चौके और छक्कों की बरसात होने वाली है. आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किस टीम ने लगाए हैं.

Cricket News - 2026-03-15T131452.890
1 / 6

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस2 / 6

मुंबई इंडियंस साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रही है. इस फ्रेंचाइजी ने 5 बार का खिताब भी अपने नाम किया है. सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर है. फ्रेंचाइजी ने अब तक 1823 छक्के अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

आरसीबी

आरसीबी3 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम आरसीबी का है. इस टीम ने आईपीएल इतिहास में 1774 छक्के जड़े हैं. वह मुंबई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली दूसरी टीम है.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स4 / 6

तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स का नाम आता है. पंजाब किंग्स ने 1686 छक्के जड़े हैं. हालांकि टीम अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है.

विज्ञापन

सीएसके

सीएसके5 / 6

चौथे नंबर पर सीएसके का नाम है. 5 बार की विजेता सीएसके ने अब तक 1610 छक्के जड़े हैं. एमएस धोनी की अगुवाई में इस टीम ने खिताब अपने नाम किया है.

केकेआर

केकेआर6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम केकेआर का आता है. केकेआर ने भी 3 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. इस टीम ने अब तक 1593 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन