IPL 2026: CSK में संजू सैमसन कितने नंबर पर करेंगे बैटिंग? सुरेश रैना ने किया बड़ा दावा
Suresh Raina On Sanju Samson Batting Position: टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज सुरेश रैना का मानना है कि आईपीएल 2026 में संजू सैमसन को चेन्नई फ्रैंचाइजी के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत करने के लिए सपोर्ट किया और कहा कि सैमसन का वन-डाउन पोजिशन पर बल्लेबाजी करना बैटिंग ऑर्डर को मजबूती देगा.

आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से सीएसके में रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड किया गया था. सैमसन के एक विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के कारण, चेन्नई फ्रैंचाइजी एम धोनी का इस्तेमाल एक 'इम्पैक्ट सब' के तौर कर सकती है.
'नंबर-3 पर करें बैटिंग'
2 / 6स्टार स्पोर्ट्स के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में, रैना ने आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की लाइन-अप में सैमसन की बल्लेबाजी पोजिशन पर अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, 'सैमसन एक ब्रांड हैं और कई सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे हैं. उनका रोल बहुत क्लीयर होगा. अगर वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो ये अच्छा होगा क्योंकि तब ब्रेविस नंबर 4 पर आएंगे और शिवम दुबे नंबर 5 पर आ सकते हैं. नंबर 6 के लिए, वो प्रशांत वीर या अकील हुसैन पर विचार कर सकते हैं. कितने विदेशी तेज गेंदबाज खेलते हैं, ये भी अहम होगा.
'अहम होगा संजू का रोल'
3 / 6सुरेश रैना ने आगे कहा, 'कीपिंग के अलावा, सैमसन जिस तरह का माहौल बनाते हैं, वो भी अहम होगा. हमने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान देखा था कि कैसे भीड़ ने उनके लिए चीयर किया था. मुझे लगता है कि नंबर 3 पर उनकी रोल सीएसके के लिए अहम होगा.
ओपनिंग जोड़ी
4 / 6रैना ने कहा, 'आप आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. तब मिडिल ऑर्डर मजबूत दिखता है. एमएसधोनी, मुझे फिर से लगता है कि वो सिर्फ आखिरी 2-3 ओवर ही खेलेंगे. ब्रेविस और दुबे के साथ-साथ, संजू का तजुर्बा भी बहुत अहम होगा.'
T20 WC में जलवा
5 / 6सैमसन 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे, जब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. केरल के इस क्रिकेटर ने 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. उन्होंने सुपर 8 राउंड में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 97* रन बनाए, और उसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों में 89 रन और फाइनल में 'ब्लैक कैप्स' के खिलाफ 46 गेंदों में 89 रन बनाए.
IPL में संजू सैमसन का रिकॉर्ड
6 / 6सैमसन के पास 177 आईपीएल मैचों का एक्सपीरिएंस है, जिसमें उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के स्ट्राइक रेट से 4,704 रन बनाए हैं; इसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. वो इस लीग में राजस्थान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 2013 से 2025 के बीच खेले गए 149 मैचों में, उन्होंने 31.70 की औसत और 141.24 के स्ट्राइक रेट से 4,027 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं.



















