IPL 2026 को लेकर BCCI से क्यों नराज हुए सुनील गावस्कर? सामने आई ये बड़ी वजह

आईपीएल 2026 के बीच सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को खास सलाह दी है. सुनील गावस्कर का बयान चर्चा में है. उन्होंने अहम मुद्दों पर बात की है और मैच में देरी होने के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-04-28T175056.375
1 / 6

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. इस सीजन 39 मैच खेले जा चुके हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है. इस बार कई रिकॉर्ड टूट रहे है और नया इतिहास भी बन रहा है. हालांकि आईपीएल 2026 से सुनील गावस्कर खुश नहीं हैं. उन्होंने एक बात को लेकर बीसीसीआई पर सवाल खड़े किए हैं.  

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जताई चिंता

सुनील गावस्कर ने जताई चिंता2 / 6

सुनील गावस्कर का मानना है कि कुछ नए नियमों की वजह से आईपीएल मैच देरी से खत्म हो रहे हैं. उन्होंने मैदान पर होने वाली अनावश्यक गतिविधियों पर चिंता जताई है. इस बार कई ऐसे मैच हैं जो तीन घंटे से ज्यादा तक खिंच गए हैं, जबकि कई मुकाबले तो 4 घंटे से भी अधिक समय तक चले हैं.

विज्ञापन

इस बात से नाराज हैं गावस्कर

इस बात से नाराज हैं गावस्कर3 / 6

बीसीसीआई द्वारा धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माने के बाद भी लगातार मैच में देरी की समस्या बनी हुई है. गावस्कर का मानना है कि खेल में देरी होने के कारण दर्शकों के सब्र का बांध टूट रहा है.

गावस्कर ने क्या कहा?

गावस्कर ने क्या कहा?4 / 6

उन्होंने इस बात की आलोचना करते हुए लिखा "अक्सर, रिजर्व खिलाड़ियों को बाउंड्री के पास खड़े फील्डर को पानी की बोतल देने के लिए मैदान पर आते देखना एक अनावश्यक दृश्य है. इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि इसका मतलब यह है कि खेल के दौरान, यहां तक ​​कि गेंदों के बीच के समय में भी, मैदान पर 11 से अधिक खिलाड़ी मौजूद होते हैं. "

विज्ञापन

रणनीतिक टाइम-आउट के दौरान बड़ी समस्या

रणनीतिक टाइम-आउट के दौरान बड़ी समस्या5 / 6

उन्होंने आगे कहा "रणनीतिक टाइम-आउट के दौरान भी, अक्सर मैदान पर आधा दर्जन लोग दिखाई देते हैं, जिनमें वे बल्लेबाज भी शामिल होते हैं जो अभी तक बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं."

दिया ये सुझाव

दिया ये सुझाव6 / 6

गावस्कर को उम्मीद है कि बीसीसीआई इन चीजों पर ध्यान देगी और खेल को पवित्र बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेटजिक टाइम आउट का समय 2 मिनट से 1 मिनट तक किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन