सरफराज खान के कमबैक से टूटा इन 4 खिलाड़ियों का सपना, टीम इंडिया के लिए ठोक रहे थे अपना दावा

Sarfaraz Khan: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जब साई सुदर्शन इंजरी के कारण बाहर हुए, तो 5 भारतीय खिलाड़ियों का नाम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चल रहा था. इस रेस में सरफराज खान की जीत हुई और लंबे समय के बाद कमबैक करने का मौका मिला.

Sarfaraz Khan
1 / 6
Pic Credit- ANI

Sarfaraz Khan: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सरफराज खान को लगभग 2 सालों के बाद टीम इंडिया में मौका मिला है. हालांकि उनके कमबैक के बाद 4 भारतीय खिलाड़ियों को झटका भी लगा है. ये खिलाड़ी भी साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में एंट्री करने का सपना देख रहे हैं. इसमें से एक स्टार खिलाड़ी ने हाल में ही श्रीलंका ए के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

सरफराज खान का हुआ कमबैक

सरफराज खान का हुआ कमबैक2 / 6

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 के अंत में सरफराज खान को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था. जिसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बेंच पर ही बैठे थे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. अब जाकर सरफराज को दोबारा मौका मिला है.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी इस रेस में नजर आ रहे थे. गायकवाड़ इस रेस में आगे निकलते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि अंत में उन्हें मौका नहीं मिला. ऐसे में गायकवाड़ का टेस्ट फॉर्मेट में खेलने का सपना भी इस बार टूट गया है. (Pic Credit- ANI) 

शेख रशीद

शेख रशीद 4 / 6

इंडिया ए की टीम ने जब श्रीलंका का दौरा किया, तो समय शेख रशीद ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की थी. जिसके कारण ही उन्हें भी मौका मिलने की उम्मीद थी. अंत में शेख रशीद की उम्मीद भी टूट गई है. उन्हें भी अब टेस्ट डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रविचंद्रन स्मरण

रविचंद्रन स्मरण 5 / 6

घरेलू क्रिकेट के स्टार रविचंद्रन स्मरण ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 900 से भी ज्यादा रन बनाए थे. उसके बाद भी उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है. रविचंद्रन स्मरण को तो चयनकर्ता अभी इंडिया ए में भी मौका नहीं दे रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

नारायण जगदीशन

नारायण जगदीशन6 / 6

तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में मौका मिला था. हालांकि उन्हें डेब्यू करने का चांस नहीं मिल सका था. सुदर्शन की इंजरी के बाद उनकी दोबारा उम्मीद जगी थी. हालांकि बीसीसीआई से उन्हें चांस नहीं दिया है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन