CSK vs DC: संजू सैमसन ने शतक ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS Dhoni को छोड़ा पीछे

Sanju Samson Century: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में CSK के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. संजू ने इस मैच में 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

Sanju Samson
1 / 7
Sanju Samson

CSK vs DC, Sanju Samson Century Records: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया. संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और नाबाद 115 रनों की पारी खेलकर CSK को 212 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. इस शतकिय पारी के साथ संजू ने अपनी लय हासिल की और 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.    

विज्ञापन

संजू सैमसन ने जड़ा शानदार शतक

संजू सैमसन ने जड़ा शानदार शतक2 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने शुरुआत से अच्छी लय में दिखे और 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के जड़े. वह इस सीजन में सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

संजू ने तोड़ा धोनी का महारिकॉर्ड

संजू ने तोड़ा धोनी का महारिकॉर्ड3 / 7

इसी के साथ संजू अब CSK के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने CSK के लिए बतौर विकेटकीपर 84 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी.

IPL करियर का चौथा शतक

IPL करियर का चौथा शतक4 / 7

यह संजू सैमसन के आईपीएल करियर का चौथा शतक है. इसके साथ ही सैमसन ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल, डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 4-4 शतक हैं. बता दें कि, IPL में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 8 शतक जड़े हैं.

विज्ञापन

DC के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे CSK बैटर

DC के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे CSK बैटर5 / 7

संजू सैमसन IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने वाले CSK के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले 2012 में मुरली विजय ने चेपॉक के मैदान पर DC के खिलाफ 113 (58) रन बनाए थे.

तीन IPL टीमों के लिए शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

तीन IPL टीमों के लिए शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज6 / 7

संजू सैमसन तीन अलग-अलग IPL टीमों के लिए शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और CSK के लिए शतक बनाए हैं. उनसे पहले केएल राहुल तीन फ्रेंचाइजियों (PBKS, LSG, DC) के लिए शतक लगा चुके हैं.

विज्ञापन

CSK के लिए चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

CSK के लिए चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर7 / 7

संजू सैमसन (115*) आईपीएल में CSK के लिए चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है. चेन्नई के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम है, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 127 रन थे. वहीं, शेन वॉटसन 117* रन के साथ दूसरे और माइक हसी 116* रन के तीसरे नंबर पर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन