सूर्यकुमार यादव होंगे बाहर! श्रेयस अय्यर नहीं, ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान? सामने आया चौंकाने वाला अपडेट

Team India Captaincy: भारतीय टीम के अगले टी20 कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो रही है. श्रेयस अय्यर का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब एक विकेटकीपर बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी सौंपने की बात चल रही है.

Shreyas Iyer Suryakumar Yadav (1)
1 / 6

Team India Captaincy: IPL 2026 के बाद भारतीय टी20 टीम में कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है. भारत को बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में है. बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है. पहले श्रेयस अय्यर का नाम चर्चा में था लेकिन अब एक नया दावेदार सामने आया है.

विज्ञापन

संजू सैमसन बनेंगे कप्तान?

संजू सैमसन बनेंगे कप्तान?2 / 6

दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन भारतीय टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है.

विज्ञापन

सूर्या रहे कप्तान, तो संजू निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी?

सूर्या रहे कप्तान, तो संजू निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी?3 / 6

रिपोर्ट में बताया गया है कि सिलेक्शन कमेटी खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को इन दो सीरीज के लिए कप्तान बनाए रख सकती है. उन पर सभी की पैनी नजर होगी. अगर सूर्यकुमार यादव फेल हुए, तो संजू अगले कप्तान हो सकते हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में संजू उपकप्तान रह सकते हैं. अभी इस मामले पर चर्चा हो रही है.

श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिलेगी जिम्मेदारी?

श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिलेगी जिम्मेदारी?4 / 6

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि श्रेयस अय्यर को अगला टी20 कप्तान बनाने की बातचीत सामने आई थी लेकिन उनके खिलाफ एक बात जा रही है. सिलेक्शन कमेटी को लगता है कि संजू सैमसन लंबे समय से टी20 टीम का हिस्सा हैं, वहीं श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 से कोई मैच नहीं खेला है.

विज्ञापन

श्रेयस को पहले टीम में लाएंगे सिलेक्टर्स!

श्रेयस को पहले टीम में लाएंगे सिलेक्टर्स!5 / 6

सिलेक्टर्स पहले श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल करने का प्लान बना रहे हैं. इसके बाद यदि अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन किया और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में गिरावट आई, तो उन्हें मिडल ऑर्डर में उनकी जगह शामिल किया जा सकता है.

संजू सैमसन का बतौर कप्तान रिकॉर्ड

संजू सैमसन का बतौर कप्तान रिकॉर्ड6 / 6

संजू सैमसन के पास IPL में कप्तानी करने का अनुभव है. उन्होंने काफी सालों तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की. 2022 में उनकी कप्तानी में ही राजस्थान रॉयल्स टीम ने फाइनल भी खेला था. संजू दबाव में शांत रहते हैं और सिलेक्टर्स को उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन