बैन लगने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, 8 साल तक किया देश का प्रतिनिधित्व

समित पटेल ने इस साल गोवा में आयोजित हुई लीजेंड्स प्रो लीग में भाग लिया था. हालांकि ये लीग बीसीसीआई द्वारा संचालित नहीं की गई थी. ऐसे में ईसीबी ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया था.

Cricket News - 2026-04-24T164949.760
1 / 6

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर समित पटेल ने घोषणा की है कि वह अब घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टी-20 ब्लास्ट से बैन कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी.  

विज्ञापन

अब क्रिकेट नहीं खेलेंगे समित

अब क्रिकेट नहीं खेलेंगे समित2 / 6

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियम के अनुसार, वे ऐसे किसी क्रिकेटर को छह महीने तक अपने घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं दे सकते. बीसीसी से बात करते हुए समित ने अब क्रिकेट न खेलने का फैसला किया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि वह इस खेल के साथ जुड़े रहेंगे.

विज्ञापन

बातों को भुला नहीं सकते

बातों को भुला नहीं सकते3 / 6

समित ने कहा "शायद मैं वर्ल्ड लेजेंड्स लीग में नहीं खेल पाता. इस बात को लेकर काफी अनिश्चितता थी कि हम खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन अब हम उस बात को भुला नहीं सकते. इसने मेरे लिए इन सब बातों को सामने ला दिया."

क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा

क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा4 / 6

“मैं अपने घरेलू करियर को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन मैं क्रिकेट से कभी दूर नहीं जाऊंगा. मैं कोचिंग, मेंटरिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में अपने अगले कदम उठाने के लिए उत्सुक हूं.”

विज्ञापन

साल 2008 में किया था डेब्यू

साल 2008 में किया था डेब्यू5 / 6

समित ने इंग्लैंड के लिए साल 2008 में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2015 में खेला. ऐसे में उन्होंने 8 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद वह लगातार घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे थे.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

समित ने 6 टेस्ट मैच में 151 रन बनाने के अलावा 7 विकेट लिए थे, जबकि 36 वनडे मैच में उन्होंने 482 रन बनाने के अलावा 24 विकेट लिए थे. इसके अलावा 18 टी-20 मैच में उन्होंने 189 रन बनाने के अलावा 7 विकेट लिए थे. 41 साल के समित ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग, इंटरनेशनल टी-20 लीग, और कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन