अर्जुन तेंदुलकर के LSG डेब्यू से गदगद हुए सचिन, बेटे के लिए कह दी दिल की बात
Sachin Tendulkar Tweet on Arjun Tendulkar Debut: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ की. अर्जुन ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अपना डेब्यू किया था. अर्जुन को अपना मौका पाने के लिए टीम के आखिरी लीग-स्टेज मैच तक इंतजार करना पड़ा, और सचिन ने जिस तरह से उनके बेटे ने इतने लंबे इंतजार को सब्र और लगन से हैंडल किया, उसकी तारीफ की.

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने पूरे सीजन के दौरान अर्जुन के अनुशासन और पॉजिटिव सोच की तारीफ की
2 / 6सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, अर्जुन. मुझे इस बात पर गर्व है कि तुमने इस सीजन में खुद को कैसे संभाला, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद पॉजिटिव बने रहे.'
3 / 6भारतीय क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी ने इस खेल की मानसिक चुनौतियों पर भी बात की और अपने बेटे को जमीन से जुड़ा रहते हुए खेल का मजा लेते रहने के लिए एनकरेज किया. मास्टर ब्लास्टर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अर्जुन को काफी इंतजार के बाद ये मौका मिला है.
4 / 6सचिन ने लिखा, 'क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी, और आज तुमने दोनों को बहुत खूबसूरती से संभाला. जमीन से जुड़े रहो, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहो जैसे तुम हमेशा से करते आए हो. हमेशा प्यार.'
56 दिन बाद खुली किस्मत
5 / 6अर्जुन तेंदुलकर की IPL 2026 में 56 दिन, 67 मैच और करीब 1,344 घंटों बाद किस्मत खुली. मिनी ऑक्शन में 30 लाख की कीमत में खरीदे जाने के बाद अब तक उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ अब तक मौका नहीं मिला था.
कैस रहा पहला मैच?
6 / 6लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से बैटिंग करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 5 गेंदों में नाबाद 5 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 9 की इकौनमी रेट 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने एलएसजी ओपनर प्रभसिमरन सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.



















