'WrestleMania में हारा तो काम खत्म...', Roman Reigns ने अचानक WWE को छोड़ने का किया ऐलान!

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच जबरदस्त वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इस बड़े मैच से पहले अब रोमन ने चौंकाने वाला बयान दे दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस का बड़ा बयान

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. नाइट-2 के मेन इवेंट में सबसे बड़ा मैच सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच होगा. दोनों की टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगी. अभी तक इनके बीच मामला बराबरी का रहा है. दोनों पर्सनल भी हो गए हैं. खैर महामुकाबले से पहले रेंस ने एक बड़ी बात कह दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने जीता था मेंस रॉयल रंबल मैच

रोमन रेंस ने जीता था मेंस रॉयल रंबल मैच2 / 6

रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच को जीता था. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में सीएम पंक को चुना. रेंस ने कहा कि वो पंक से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं और इस वजह से ही उनके खिलाफ जा रहे हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने किए हैं खूब दावे

रोमन रेंस ने किए हैं खूब दावे3 / 6

रोमन रेंस रॉयल रंबल के बाद लगातार एक्टिव रहे हैं. रेड ब्रांड में उनका सामना सीएम पंक से हुआ है. इसके अलावा उन्होंने कई जगह इंटरव्यू भी दिए. सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. रेंस ने हर जगह एक ही दावा किया कि वो पंक को उनकी जगह दिखाकर रेसलमेनिया 42 में नए चैंपियन बनेंगे.

रोमन ने पंक को हराने पर दिया बयान

रोमन ने पंक को हराने पर दिया बयान4 / 6

रोमन रेंस ने हाल ही में WWE के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर माइकल कोल को अपना इंटरव्यू दिया. रेंस से पूछा गया कि अगर वो पंक को हरा देंगे तो क्या होगा. रेंस ने कहा, “मैं इस जगह को फिर से बढ़िया बनाऊंगा. मैं मानक तय करूंगा. मैंने पहले भी ये किया था, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. अगर किसी को आकर इसे ठीक करना है तो वो मैं हूं”.

विज्ञापन

दांव पर लगाया करियर

दांव पर लगाया करियर5 / 6

रोमन रेंस से पूछा गया कि अगर वो पंक के खिलाफ हार जाते हैं, तो फिर क्या होगा. रेंस ने कहा, "अगर मैं रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक से हार जाता हूं, तो WWE में मेरा कोई स्थान नहीं रह जाएगा. अगर मैं हार गया तो समझ जाऊंगा कि मेरा काम खत्म हो गया है”.  

कौन है जीत के लिए फेवरेट?

कौन है जीत के लिए फेवरेट?6 / 6

रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों बड़े स्टार हैं. उम्मीद के मुताबिक दोनों फैंस को बढ़िया मैच देंगे. इनकी राइवलरी का बिल्डअप भी शानदार रहा है. अभी तक जीत के लिए सभी के फेवरेट रोमन रेंस रहे हैं. सभी का कहना है कि वो नए चैंपियन बनेंगे. अब देखना होगा कि वो ये कारनाम कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन