Roman Reigns का अब तक WWE WrestleMania में कैसा है रिकॉर्ड? जानिए किन रेसलर्स ने दी करारी हार
WWE का WrestleMania बहुत ही प्रसिद्ध प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. पूरे साल फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. पूरी दुनिया की इस पर नजरें रहती हैं और इस वजह से सभी रेसलर्स इसमें परफॉर्म करना चाहते हैं. रोमन रेंस का WrestleMania में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. हमेशा वो बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं. बहुत कम स्टार्स हैं जो उन्हें मेगा इवेंट में हरा पाए हैं. यहां हम आपको रेंस के अब तक WrestleMania में किए गए प्रदर्शन की पूरी जानकारी देंगे.

2013
2 / 142013 में हुए WrestleMania में रोमन रेंस सिक्स-मैन टैग टीम मैच का हिस्सा थे. द शील्ड (रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस) ने मिलकर रैंडी ऑर्टन, बिग शो और शेमस को हराया था. इनके बीच तगड़ा मैच रहा था.
2014
3 / 142014 के WrestleMania 30 में भी रोमन रेंस ने सिक्स-मैन टैग टीम मैच लड़ा था. द शील्ड ने केन, बिली गन और रोड डॉग को मात दी थी. इस मैच में भी रेंस का प्रदर्शन बेहतरीन रह था.
2015
4 / 142015 में हुए WrestleMania 31 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इस मैच में सैथ रॉलिंस ने आकर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया.
2016
5 / 142016 में हुए WrestleMania 32 में रोमन रेंस और ट्रिपल एच के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. रेंस ने ट्रिपल एच को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.
2017
6 / 142017 में हुए WrestleMania 33 में रोमन रेंस और द अंडरटेकर के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ था. इस मैच में रोमन ने टेकर को हराया था. WrestleMania में टेकर की ये दूसरी हार थी. इससे पहले ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराया था.
2018
7 / 142018 में हुए WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया था. अंत में लैसनर ने रोमन को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था.
2019
8 / 142019 में हुए WrestleMania 35 में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच सिंगल मैच हुआ था. दोनों स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. मुकाबले में रेंस ने शानदार जीत हासिल की थी.
2021
9 / 142021 में हुए WrestleMania 37 में रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड की थी. तीनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में रोमन ने अपना टाइटल रिटेन किया.
2022
10 / 142022 के WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों ने ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. अंत में रेंस ने जीत हासिल कर दोनों टाइटल अपने नाम किए.
2023
11 / 142023 में हुए WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में रेंस ने बड़ी मुश्किल से टाइटल रिटेन किया.
2024
12 / 142024 में हुए WrestleMania 40 के नाइट-1 में रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था. इस मुकाबले में बहुत मजा आया. अंत में रोमन और रॉक ने बड़ी जीत हासिल की.
2024
13 / 142024 में हुए WrestleMania 40 के नाइट-2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की. वहां पर रेंस को हार का सामना करना पड़ा. कोडी ने उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.
2025
14 / 142025 में हुए WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मैच सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था. इस मैच में पॉल हेमन ने रेंस और पंक को धोखा दिया. इस वजह से रेंस और पंक को हार का सामना करना पड़ा.


















