WWE की खूबसूरत हसीना Rhea Ripley का WrestleMania में कैसा है रिकॉर्ड? जानिए किन स्टार्स से मिली करारी हार

WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. 12 मैच बुक किए जा चुके हैं. बड़े स्टार्स का जलवा इस बार देखने को मिलेगा. रिया रिप्ली भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगी. वुमेंस चैंपियनशिपक के लिए उनका मैच जेड कार्गिल के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच खतरनाक टक्कर होने की उम्मीद है. रिप्ली जीत की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं. मौजूदा समय में रिया टॉप वुमेन स्टार के रूप में काम कर रही हैं और इस वजह से सभी की नजरें उनके ऊपर रहती हैं. यहां हम आपको रिया के अब तक WrestleMania में किए गए प्रदर्शन की पूरी जानकारी देंगे.

WWE
1 / 7
WWE WrestleMania

विज्ञापन

WWE WrestleMania 36

WWE WrestleMania 362 / 7

WWE WrestleMania 36 में रिया रिप्ली ने अपना डेब्यू किया था. वहां पर उनका मुकाबला NXT वुमेंस टाइटल के लिए शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ था. कोविड की वजह से एरीना में कोई भी मौजूद नहीं था. एक तगड़े मुकाबले में रिप्ली को अंत में हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 37

WWE WrestleMania 373 / 7

WWE WrestleMania 37 में रिया रिप्ली का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था. ओस्का के साथ उनका रॉ वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. कंपनी ने रिप्ली को बहुत बड़ा पुश दिया. WWE के सबसे बड़े मंच पर रिप्ली को चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उनका टाइटल रन भी काफी अच्छा रहा था.

WWE WrestleMania 38

WWE WrestleMania 384 / 7

WWE WrestleMania 38 में भी रिया रिप्ली ने तगड़ा एक्शन दिखाया था. वो वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच का हिस्सा थीं. उनका साथ लिव मॉर्गन ने दिया था. मुकाबले में लिव और रिप्ली को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 39

WWE WrestleMania 395 / 7

WWE WrestleMania 39 में SmackDown वुमेंस चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली का सामना शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. साथ ही साथ कुछ हथियारों का उपयोग भी किया. रिप्ली ने फ्लेयर के ऊपर जोरदार जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम किया था.

WWE WrestleMania 40

WWE WrestleMania 406 / 7

WWE WrestleMania 40 में वुमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए रिया रिप्ली का मुकाबला बैकी लिंच के साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली थी. मैच में रिप्ली ने खतरनाक एक्शन से सभी का दिल जीता. अंत में उन्होंंने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 41

WWE WrestleMania 417 / 7

WWE WrestleMania 41 में रिया रिप्ली, इयो स्काई और बियांका ब्लेयर के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मुकाबला हुआ था. शो का इसे सबसे बेस्ट मैच कहा गया. तीनों स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी. अंत में इयो ने रिया और ब्लेयर को हराकर टाइटल रिटेन किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन