RCB vs SRH Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें IPL 2026 का पहला मैच? यहां जानें पूरी डिटेल्स

RCB vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 का पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा. फैंस को इस बड़े मैच से तगड़े एक्शन की उम्मीद है. आइए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी पर नजर डालते हैं.

RCB vs SRH
1 / 6

RCB vs SRH Match Live Streaming: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बाकी है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजर टिकी हुई है. RCB ने पिछला सीजन जीता था और वो जीत के साथ ही IPL 2026 की भी शुरुआत करना चाहेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी ताबड़तोड़ है. उनके बीच हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

विज्ञापन

RCB और SRH के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच?

RCB और SRH के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच?2 / 6

28 मार्च 2026 यानी कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा. शाम 7:30 बजे दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो जाएगा. 7 बजे RCB के कप्तान रजत पाटीदार और SRH के कप्तान ईशान किशन टॉस के लिए आएंगे.

विज्ञापन

कहां LIVE देख पाएंगे RCB vs SRH मैच?

कहां LIVE देख पाएंगे RCB vs SRH मैच?3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह ब्लॉकबस्टर मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. फैंस इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार पर भी लाइव पाएंगे.

नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी4 / 6

हर साल IPL की शुरुआत को खास बनाने के लिए ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाती है. मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होता है, जिसमें बड़े सेलेब्रिटी नजर आते हैं. हालांकि, IPL 2026 में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी.

विज्ञापन

RCB का पूरा स्क्वाड

RCB का पूरा स्क्वाड5 / 6

रजत पाटीदार (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, विक्की ओस्टवाल, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा.

SRH का पूरा स्क्वाड

SRH का पूरा स्क्वाड6 / 6

ईशान किशन (कप्तान), सलिल अरोड़ा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, जैक एडवर्ड्स, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, डेविड पैन, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन