MI और CSK को पछाड़कर RCB ने रचा इतिहास, IPL में 8 बार ये अनोखा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

Most Dismissing a Team under 100 in IPL: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 75 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसी के साथ आरसीबी ने न सिर्फ एक यादगार जीत दर्ज की, बल्कि IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

royal challengers bengaluru
1 / 6
royal challengers bengaluru

Most Dismissing a Team under 100 in IPL: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन टीम की गेंदबाजी यूनिट भी किसी से कम नहीं रही है. हाल ही में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 75 रनों पर ढेर कर दिया और एक शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ आरसीबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. RCB अब आईपीएल के इतिहास में विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार 100 रन के अंदर समेटने वाली टीम बन गई है.  

विज्ञापन

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल के इतिहास में विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार 100 रन के अंदर समेटने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के मैच में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत RCB ने विपक्षी टीम को सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट कर दिया. यह 8वीं बार था, जब RCB ने किसी टीम को 100 के स्कोर के अंदर ऑलआउट किया है.

विज्ञापन

2. मुंबई इंडियंस (MI)

2. मुंबई इंडियंस (MI)3 / 6

5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सूची में दूसरे स्थान पर है. मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है. MI ने अब तक 7 बार विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार 100 रन के अंदर समेटने का कारनामा किया है.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. ईडन गार्डन्स की पिच पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों ने कई बार विपक्षी टीमों 100 रनों के अंदर ही ढेर किया है. कोलाकात की टीम ने ये कारनामा 6 बार किया है. 2017 में KKR ने ही RCB को आईपीएल के सबसे न्यूनतम स्कोर 49 रन पर ऑलआउट कर इतिहास रचा था.

विज्ञापन

4. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

4. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)5 / 6

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. चेपॉक के मैदान पर CSK की स्पिन तिकड़ी ने अक्सर विरोधी टीमों को कम स्कोर पर रोका है. CSK ने आईपीएल में कुल 5 बार टीमों को 100 रन के अंदर ऑलआउट करने का कारनामा किया है.

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ घातक गेंदबाजी के लिए भी जानी जाती है. SRH ने 4 बार विपक्षी टीमों 100 रनों के अंदर ही ऑलआउट करने का कारनामा किया और वह इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन