PSL 2026: पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी को मिली कड़ी सजा, PCB ने इस कारण लगाया लाखों का जुर्माना

Shaheen Afridi: PSL 2026 के बीच पाकिस्तानी के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर भारी जुर्माना लगा दिया गया है. PCB ने उन्हें सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है.

Mohsin Naqvi Shaheen Afridi
1 / 6

Shaheen Afridi: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 शुरुआत से ही विवादों में है. हाल ही में बॉल टैंपरिंग और टीम की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया था. पंजाब पुलिस ने सिक्योरिटी नियमों को तोड़ने के लिए PCB से लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की थी. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर भारी जुर्माना लगा दिया है.

विज्ञापन

सुरक्षा नियमों का हुआ उल्लंघन

सुरक्षा नियमों का हुआ उल्लंघन2 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान PCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के कुछ नियम बनाए हुए हैं. शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा अपने साथ चार अनजान लोगों को टीम होटल में लेकर आए. यह सभी महमान रजा के रूम में रात 1:25 बजे तक रुके थे. मना करने के बावजूद उन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया.

विज्ञापन

PCB ने लगाया भारी जुर्माना

PCB ने लगाया भारी जुर्माना3 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (3.39 लाख भारतीय रुपये) का भारी जुर्माना लगा दिया है. उन्होंने शाहीन को फटकार लगाई और ये बताने का प्रयास किया कि अनुशासन का पालन करना हर टीम और खिलाड़ी के लिए कितना जरुरी है.

सिकंदर रजा का नहीं हुआ जिक्र

सिकंदर रजा का नहीं हुआ जिक्र4 / 6

PCB की स्टेटमेंट में कहीं भी सिकंदर रजा का जिक्र नहीं हुआ, जबकि उनके महमान होटल में आए थे. हालांकि, मना करने के बावजूद कप्तान शाहीन अफरीदी ने सिकंदर के साथ मिलकर नियमों को तोड़ा.

विज्ञापन

रजा ने खुद को बताया गलती का जिम्मेदार

रजा ने खुद को बताया गलती का जिम्मेदार5 / 6

ESPNCricinfo से बात करते हुए सिकंदर रजा ने बताया कि शाहीन अफरीदी की गलती नहीं थी. उन्होंने कहा, 'शाहीन अफरीदी ने किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की. मेरे दोस्त और परिवार के सदस्य आए थे. मेरे कहने पर शाहीन अफरीदी ने मेरी मदद की थी. वो मेरे कहने पर नीचे गए, क्योंकि वो लोग मेरे करीबी थे. हम लगभग 40 मिनट तक ऊपर थे.'

बॉल टैंपरिंग में भी आया था शाहीन का नाम

बॉल टैंपरिंग में भी आया था शाहीन का नाम6 / 6

कराची किंग्स के खिलाफ मैच में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर जमान और हारिस रऊफ का नाम बॉल टैंपरिंग विवाद में सामने आया था. हालांकि, फखर को अंत में दोषी पाया गया और उन पर 1-2 मैचों का बैन लग सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन