PSL 2026 में अब तक इन 5 बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, लिस्ट में सिर्फ विदेशी खिलाड़ी है शामिल

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 फिलहाल खेला जा रहा है. जहां पर अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस लीग में हालांकि गेंद और बल्ले दोनों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल रही है. अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों पर नजर डाले, तो सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी नजर आ रहा है.

Sahibzada Farhan
1 / 6
Sahibzada Farhan

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ग्रीन कैप देता है. इसके अलावा उस बल्लेबाज को टूर्नामेंट खत्म होने पर हनीफ मोहम्मद अवॉर्ड भी दिया जाता है. फिलहाल ग्रीन कैप की रेस बहुत ही मजेदार नजर आ रही है. जहां पर टॉप 5 में 4 पाकिस्तानी नाम नजर आ रहे हैं, तो वहीं सिर्फ 1 विदेशी खिलाड़ी ही जगह बना पाया है.

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान 2 / 6

सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेल रहे हैं. जहां पर उन्होंने अब तक 5 मैचों में 58 की औसत से 232 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.25 का रहा है.

विज्ञापन

समीर मिन्हास

समीर मिन्हास 3 / 6

उभरते हुए बल्लेबाज समीर मिन्हास इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 3 मैचों में उन्होंने 90 की शानदार औसत से 180 रन बनाए हैं. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 171.43 का है.

हसन नवाज

हसन नवाज 4 / 6

क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के लिए हसन नवाज इस सीजन में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. हसन नवाज ने अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 52.67 की औसत से 158 रन बनाए हैं. हालांकि नवाज का स्ट्राइक रेट 130 से कम का नजर आ रहा है.

विज्ञापन

शान मसूद

शान मसूद  5 / 6

अनुभवी पाकिस्तानी खिलाड़ी शान मसूद भी मुल्तान सुल्तान्स के लिए ही इस सीजन में खेल रहे हैं. अब तक मसूद ने 5 मैचों में 50.67 की शानदार औसत से 152 रन बनाए हैं. शान मसूद का स्ट्राइक रेट 178.82 का रहा है.

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ 6 / 6

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रही है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में स्मिथ मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेल रहे हैं. अब तक 5 मैचों में उन्होंने 28.80 की औसत से 144 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन