IPL इतिहास के 5 सबसे उम्रदराज कप्तान, लिस्ट में केवल 2 भारतीय दिग्गज
IPL Oldest Captains List: आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 40 साल से अधिक उम्र तक अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की. आइए एक नजर आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तानों पर डालते हैं.

IPL Oldest Captains List: आईपीएल का खुमार लोगों पर बढ़चढ़ कर बोलता है. भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में इस लीग को पसंद किया जाता है. अब तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं. आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे उम्रदराज कप्तानों के बारे में.
एमएस धोनी
2 / 6एमएस धोनी का लिस्ट में पहला नाम आता है. उन्होंने सीएसके के लिए 43 साल 278 दिन की उम्र में कप्तानी की. वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान हैं.
शेन वॉर्न
3 / 6राजस्थान रॉयल्स को पहला खिताब जिताने वाले शेन वॉर्न आईपीएल के दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं. उन्होंने 41 साल 249 दिन की उम्र तक कप्तानी की.
एडेम गिलक्रिस्ट
4 / 6एडेम गिलक्रिस्ट ने पंजाब किंग्स के लिए 41 साल 185 दिन की उम्र में कप्तानी की है. उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2013 में पंजाब की कमान मुंबई इंडियंस के खिलाफ संभाली थी.
फाफ डु प्लेसिस
5 / 6फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 40 साल 312 दिन की उम्र में कप्तानी की. वह आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.
राहुल द्रविड़
6 / 6पांचवें नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 40 साल 133 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी की. मुंबई के खिलाफ उन्होंने आईपीएल 2013 में बतौर कप्तान अपना आखिरी मैच खेला.



















