IPL 2026 के पहले फेज में मुंबई इंडियंस टीम का शेड्यूल, इस टीम के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला

Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: आईपीएल में 5 बार चैंपियन बन चुकी मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल अपनी छठी ट्रॉफी की तलाश में लगी हुई है. फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम अब तैयार कर ली है. जो कुछ कमियां भी थी, उन्हें मिनी ऑक्शन में दूर भी कर चुकी है. ऐसे में इस सीजन मुंबई दमदार अंदाज में खेलने वाली है.

mumbai indians
1 / 6
mumbai indians

Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: हार्दिक पांड्या के कप्तानी संभालने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले सीजन बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन टीम ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही. हालांकि पांड्या की टीम मौजूदा समय में बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम कमाल का प्रदर्शन कर सकती है. इस टीम के शेड्यूल पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है.

विज्ञापन

छठे खिताब की तलाश में है मुंबई इंडियंस

छठे खिताब की तलाश में है मुंबई इंडियंस2 / 6

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके नॉकआउट में अपनी जगह बनाई थी. जहां पर दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उन्हें पंजाब के खिलाफ हार मिली थी. इस बार मुंबई की टीम पिछले प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी.

विज्ञापन

एमआई बनाम केकेआर

एमआई बनाम केकेआर3 / 6

हार्दिक पांड्या की टीम सीजन में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाली है. मुकाबला शाम को 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला होता है.

डीसी बनाम एमआई

डीसी बनाम एमआई 4 / 6

सीजन का अपना दूसरा मुकाबला 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने वाली है. ये मैच दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाने वाला है. पिछले कुछ मैचों में इन दोनों ने बहुत ही धमाकेदार मैच खेले हैं.  

विज्ञापन

आरआर बनाम एमआई

आरआर बनाम एमआई 5 / 6

मुंबई इंडियंस की टीम सीजन 19 में अपना तीसरा मुकाबला 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलने वाली है. ये मुकाबला शाम को 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. आरआर की टीम हमेशा ही मुंबई को कड़ी टक्कर देती है.

एमआई बनाम आरसीबी

एमआई बनाम आरसीबी 6 / 6

घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम अपना दूसरा मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने वाली है. ये मैच मुंबई की टीम शाम को 7:30 बजे से खेलने वाली है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन