IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, इस नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर

Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के पास हमेशा से ही सुपरस्टार खिलाड़ियों की भरमार रही है. बल्लेबाजी में इस टीम के पास सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं. जिसके कारण ही इस टीम को इतनी सफलता मिली है.

Mumbai Indians IPL 2026
1 / 6
Mumbai Indians IPL 2026

Mumbai Indians: 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का बोलबाला हमेशा से रहा है. इस टीम के पास हमेशा से ही कई सुपरस्टार बल्लेबाज रहे हैं. मौजूदा समय में तो एक से ज्यादा स्टार नजर आ रहे हैं. इस टीम के लिए कुछ बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 213 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5458 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं.

विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड 3 / 6

स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 189 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3412 रन बनाए हैं. मैच फिनिशर की भूमिका निभाने वाले पोलार्ड के बल्ले से 16 अर्धशतक भी निकले हैं.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 4 / 6

मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस के सबसे अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी के लिए 97 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3015 रन बनाए हैं. सूर्या के बल्ले से इस दौरान 2 शतक और 23 अर्धशतक देखने को मिले हैं. 

विज्ञापन

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू 5 / 6

मुंबई इंडियंस के लिए अंबाती रायडू ने 114 मैच खेले हैं. जहां पर उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से 2416 रन बनाए हैं. हालांकि उसके बाद वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बन गए. 

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर 6 / 6

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में कुल 78 मुकाबले मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2416 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 1 शतक और 14 अर्धशतक भी निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन