
1 / 6
MS Dhoni: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की उम्मीद थी. हालांकि टॉस के समय सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सभी फैंस का दिल तोड़ दिया. चोट के कारण महेंद्र सिंह धोनी चेपॉक में आईपीएल 2026 का आखिरी मुकाबला भी नहीं खेले. हालांकि इस खबर से सोशल मीडिया पर कुछ माही के फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. वो धोनी के पुराने स्टेटमेंट को याद कर रहे हैं.
अगला मुकाबला खेल सकते हैं धोनी

2 / 6
भले ही माही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेले, लेकिन वो अगला मुकाबला खेल सकते हैं. जिसके बारे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ही टॉस के समय हिंट दिया था. माही के फैंस इस फैसले से खुश हैं.
माही का पुराना बयान आया याद

3 / 6
कई सालों पहले चेन्नई में हुए फंक्शन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि वो आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में ही खेलेंगे.
अगला सीजन खेल सकते हैं धोनी

4 / 6
चेपॉक के मैदान पर ये आईपीएल 2026 में आखिरी मुकाबला है. ऐसे में धोनी अब चेन्नई में अपना आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. जिसके कारण ही कहा जा रहा है कि धोनी अपने बयान के कारण अगला सीजन खेल सकते हैं.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल सकते हैं धोनी

5 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है. ऐसे में धोनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
प्लेऑफ की रेस में है सीएसके

6 / 6
सीएसके की टीम अभी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही है. ऐसे में अगर सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है, तो धोनी कुछ और मैच भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.