MS Dhoni की वापसी का इंतजार हुआ लंबा, दोबारा चोटिल हुए माही, CSK के कोच का बड़ा खुलासा
MS Dhoni: आईपीएल 2026 में एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. धोनी को फिर से चोट लग गई है, जिससे फैंस को उनकी वापसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

IPL 2026, MS Dhoni Injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस अपने चहेते क्रिकेटर एमएस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन धोनी की वापसी का इंतजार अब और लंबा होता दिखाई दे रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धोनी के खेलने की उम्मीदें थीं, लेकिन अब उनकी वापसी टल गई है. CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया है कि धोनी को फिर से पिंडली में चोट लग गई है.
IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं धोनी
2 / 7दरअसल, एमएस धोनी को आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही पिंडली में चोट लगी थी. इस चोट के कारण माना जा रहा था कि धोनी शुरुआती दो हफ्ते बाहर रहेंगे, लेकिन अब करीब एक महीना हो चुका है और CSK अपने 8 मैच खेल चुकी है. फिर भी धोनी इस सीजन एक मैच में भी मैदान पर नजर नहीं आए, जबकि वो लगातार नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं.
धोनी को दोबारा लगी चोट!
3 / 7क्रिकबज के मुताबिक, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वॉर्म-अप मैच के दौरान धोनी की पिंडल की चोट फिर से उभर आई है, जिसकी वजह से वापसी में और देरी हो रही है.
जल्द वापसी करना चाहते हैं धोनी
4 / 7फ्लेमिंग ने आगे कहा कि, "धोनी खुद भी जल्द वापसी करना चाहते हैं, लेकिन पिंडली की चोट को लेकर रिस्क नहीं लिया जा सकता. अगर वह दौड़ते हुए फिर से चोटिल हो जाते हैं, तो उन्हें लंबे समय के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ेगा."
फिटनेस पर काम कर रहे हैं धोनी
5 / 7अभी धोनी नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं, जहां उन्हें थ्रोडाउन खेलते हुए और स्पिनर्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए देखा गया. हाल ही में वो फिजियो के साथ दौड़ते भी नजर आए, जिससे साफ है कि वो फिटनेस पर काम कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट अब बस उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार कर रहा है.
आखिरी बार कब खेले थे धोनी?
6 / 7धोनी आईपीएल में आखिरी बार 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. 336 दिन से फैंस उन्हें फिर से खेलते देखने का इंतजार कर रहे हैं.
CSK हार चुकी है 5 मैच
7 / 7धोनी की गैरमौजूदगी का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है. CSK ने अब तक 8 में से 5 मैच गंवाए हैं और फिलहाल 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. टीम के अब सिर्फ 6 लीग मैच बचे हैं. अब चेन्नई का अगला मैच 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जिसमें टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी.


















