इकाना में मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपरजायंट्स की चेतावनी! इस 'पावर' को हल्के में लेना होगी भूल

LSG Assistant Coach Lance Klusener Team bowling attack: लखनऊ सुपर जायंट्स के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी टीम की शानदार शुरुआत का क्रेडिट अपनी टीम की बॉलिंग यूनिट को दिया है. उनका मानना ​​है कि उनकी शुरुआती जीत में उनके गेंदबाजों ने अहम रोल अदा किया है है.

LSG Team IPL 2026
1 / 6
LSG Team IPL 2026

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: जाहिर सी बात है कि लांस क्लूजनर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस को इशारों-इशारों में मैसेज देने की कोशिश कर रहे होंगे.

विज्ञापन

2 / 6

अब तक मौजूदा टूर्नामेंट में लखनऊ ने 3 मैचों में दो जीत हासिल की हैं. 12 अप्रैल को लखनऊ में गुजरात टाइटंस के साथ होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, क्लूजनर ने करीबी मैचों में गेंदबाजों के असर पर जोर दिया.

विज्ञापन

3 / 6

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो चीज सबसे बेहतरीन रही है, वो है बॉलिंग. हमने चेज़ करते हुए जीत हासिल की है, लेकिन मुझे लगता है कि बॉलिंग यूनिट बिल्कुल ज़बरदस्त रही है. अगर पिछले साल से तुलना करें, तो इस साल लड़कों ने एक ग्रुप के तौर पर जिस तरह से बॉलिंग की है, वो काबिले-तारीफ है.'

4 / 6

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अब तक लखनऊ के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 5 विकेट लिए हैं. मोहम्मद शमी, आवेश खान और दिग्विजय राठी भी अच्छी फ़ॉर्म में रहे हैं. साथ ही एम सिद्धार्थ और मोहसिन खान ने भी इस सीज़न में अपने प्रदर्शन से सबको इम्प्रेस किया है.

विज्ञापन

5 / 6

लांस क्लूजनर ने विदेशी बल्लेबाजों के बारे में भी बात की और उन्हें 'सोए हुए दिग्गज'(Seeping Giants) कहा, क्योंकि इस सीजन में उनका अभी तक कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला है.

6 / 6

क्लूजनर ने आगे कहा, 'हमने तीन मैचों में दो बार जीत हासिल की है. ऋषभ का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. मुझे लगा कि बडोनी भी शानदार रहे, और जाहिर है मुकुल भी. लेकिन मुझे लगता है कि निकी पी (पूरन), कुछ हद तक एडेन, और मिच अभी सोए हुए दिग्गज हैं.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन