IPL 2026: जसप्रीत बुमराह समेत ये 3 बड़े खिलाड़ी MI vs KKR मैच से बाहर? हालिया रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

MI Players Update: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को KKR के खिलाफ होगा. इससे पहले जसप्रीत बुमराह समेत तीन खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. उनके KKR के खिलाफ मैच खेलने पर सवाल खड़े हो रहे थे. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

MI Jasprit Bumrah
1 / 6

MI Players Update: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच के आयोजन में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है और मुंबई इंडियंस के कैंप से जसप्रीत बुमराह, विल जैक्स और मिचेल सैंटनर अभी तक नहीं जुड़े हैं. इसने MI फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. अब KKR के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बने तीनों खिलाड़ी

प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बने तीनों खिलाड़ी2 / 6

ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट में मुताबिक जसप्रीत बुमराह, विल जैक्स और मिचेल सैंटनर शुक्रवार को MI के अहम प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बने. पिछले साल तीनों ही MI की प्लेइंग 11 के अहम हिस्सा थे. इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी यह संकेत दे रही है कि वो KKR के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं. हालांकि, बुमराह MI के स्क्वाड के साथ जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन

CoE गए थे जसप्रीत बुमराह

CoE गए थे जसप्रीत बुमराह3 / 6

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर हमेशा ही फैंस की नजर होती है. हाल ही में खबर आई थी कि जसप्रीत बुमराह पिछले हफ्ते BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) गए थे. भले ही बुमराह के MI स्क्वाड से जुड़ने की रिपोर्ट सामने आई है लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनकी अभी तक उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है.

विल जैक्स-मिचेल सैंटनर को लेकर कोई अपडेट नहीं

विल जैक्स-मिचेल सैंटनर को लेकर कोई अपडेट नहीं4 / 6

विल जैक्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंग्लैंड लौट गए थे और अब तक मुंबई इंडियंस ने उनकी एंट्री से जुड़ी कोई वीडियो नहीं डाली है. मिचेल सैंटनर हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेले थे. अभी वो भी MI के स्क्वाड से नहीं जुड़े हैं.

विज्ञापन

सैंटनर और जैक्स की गैरमौजूदगी से किसे फायदा?

सैंटनर और जैक्स की गैरमौजूदगी से किसे फायदा?5 / 6

जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ गए हैं. रिपोर्ट्स में उनके प्रैक्टिस सेशन मिस करने की खबर से फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हालांकि, मिचेल सैंटनर और विल जैक्स KKR के खिलाफ जरूर मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर या कॉर्बिन बॉश को पहला मैच खेलने का चांस मिल सकता है.

IPL 2026 में MI का स्क्वाड

IPL 2026 में MI का स्क्वाड6 / 6

हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवर, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, मयंक मारकंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन