3 साल से टीम इंडिया से दूर है IPL का ये स्टार बॉलर, क्या अब कभी होगी नीली जर्सी में वापसी?

Irfan Pathan On Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट दिग्गज इरफान पठान ने कहा कि युजवेंद्र चहल का नेशनल टीम की नजर में न होना, और साथ ही उनका ब्रॉडकास्टिंग में कदम रखना, फैंस को ये सोचने पर मजबूर करता है कि वो कॉम्पिटिटिव क्रिकेट छोड़ने के करीब हैं. ये स्टार स्पिनर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे.

Team India
1 / 6
Team India

युजवेंद्र चहल का आखिरी कॉम्पिटिटिव मैच नवंबर 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान हरियाणा के लिए था. भारत की व्हाइट-बॉल टीम में स्पिन बॉलिंग के कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

2023 में खेला आखिरी T20I

2023 में खेला आखिरी T20I2 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस रिस्ट स्पिनर को टीम की योजनाओं में शामिल नहीं किया गया था. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में वेस्टइंडीज टूर के दौरान खेला था. हाल ही में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट पैनल में भी देखा गया था. इरफान पठान का मानना ​​है कि भारतीय टीम में मौके न मिलने से चहल को दुख हो रहा होगा, और वो आईपीएल 2026 का इस्तेमाल खुद को साबित करने के लिए करेंगे.

विज्ञापन

कमेंट्री में आजमाया हाथ

कमेंट्री में आजमाया हाथ3 / 6

स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान ने कहा, 'वो आईपीएल के इतिहास में सबसे कामयाब बॉलर हैं, और उन्हें भारत के लिए रेगुलर खेलने का मौका नहीं मिला है. इसलिए ये बात हमेशा उनके दिल में रहेगी, और किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसा होना भी चाहिए. यूजी भी जरूर सोच रहे होंगे कि वह हमारे साथ कमेंट्री कर रहे थे, और जब भी कोई (एक्टिव खिलाड़ी) कमेंट्री करता है, तो फैंस को लगता है कि वो क्रिकेट छोड़ने वाला है.'

IPL 2026 के लिए तैयार

IPL 2026 के लिए तैयार4 / 6

इरफान ने आगे कहा, 'यूजी पूरी तरह से फोकस्ड हैं, इस आईपीएल सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और वो अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, और खुद को साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे.' PBKS ने IPL 2026 से पहले धर्मशाला में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है. पिछले सीजन में ये फ्रेंचाइजी रनर-अप रही थी, और अहमदाबाद में हुए फाइनल में आरसीबी से हार गई थी.

विज्ञापन

पंजाब का पहला मैच कब?

पंजाब का पहला मैच कब?5 / 6

पंजाब किंग्स अपने आईपीए 2026 अभियान की शुरुआत 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घरेलू मैच से करेगी. युजवेंद्र चहल को उम्मीद होगी कि वो इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे.

कलदीप के शादी में दिखे

कलदीप के शादी में दिखे6 / 6

हाल ही में युजवेंद्र चहल को मसूरी में कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी समारोह में देखा गया, जहां वो जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे. कुलदीप से उनकी काफी पुरानी दोस्ती है, यही वजह है कि इस खास मौके पर शरीक हुए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन