IPL 2026 और 'धर्म परिवर्तन' विवाद के बीच येशा सागर का चौंकाने वाला कदम, DC के मैच में समीर रिजवी को…
Yesha Sagar: आईपीएल 2026 में अपनी फॉर्म के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहे हैं. रिजवी के ऊपर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड येशा सागर का धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगा था. अब ये दोनों एक बार फिर से खबरों में हैं.

Yesha Sagar: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी फिलहाल खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. हालांकि उसके बाद भी वो सोशल मीडिया पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड येशा सागर की वजह से छाए हुए हैं. कुछ लोग जहां उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इस कपल की तारीफ कर रहे हैं. इन विवादों के बीच येशा सागर ने एक और बड़ा कदम उठाया है.
दिल्ली का मैच देखने पहुंची येशा सागर
2 / 6आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. जहां पर इस मुकाबले को देखने के लिए समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड येशा सागर भी पहुंची थी.
ट्रोलर्स को येशा ने दिया जवाब
3 / 6समीर रिजवी के साथ जब भी येशा सागर का नाम जुड़ रहा है, तो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोलिंग हो रही है. येशा ने इसकी परवाह किए बिना समीर की टीम को सपोर्ट करने का फैसला किया. जिसके बारे में अब चर्चा हो रही है.
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सागर
4 / 6इस विवाद के बाद भी येशा सागर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है. जहां पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं. येशा फिलहाल इंडिया में ही अपना समय बिता रही हैं.
टीम के साथ नजर आ रही है येशा सागर
5 / 6लंबे समय से येशा सागर टीम के साथ ही नजर आ रही है. आईपीएल 2026 के दौरान वो दिल्ली कैपिटल्स के कई मुकाबले देखने के लिए स्टेडियम पहुंची. जहां पर वो अन्य खिलाड़ियों के परिवार के साथ नजर आई.
समीर रिजवी पर पड़ा विवाद का असर
6 / 6जहां येशा सागर ने इस विवाद का असर अपने ऊपर नहीं पड़ने दिया. तो वहीं समीर रिजवी के ऊपर जरूर इसका असर पड़ा. शुरुआत में बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे रिजवी बाद में बड़ी पारी नहीं खेल सके.



















