IPL 2026: बारिश ने डाला खलल तो कितने बजे शुरू होगा RR vs MI मैच में 5-5 ओवर का गेम? जानिए क्या है नियम

RR vs MI: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आपस में भिड़ने वाली हैं. इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आईपीएल 2026 का पिछला मुकाबला भी भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ गया था.

RR vs MI
1 / 6
RR vs MI

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7 अप्रैल को होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम रिपोर्ट की मानें तो इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. अगर एक बार बारिश फिर से हुई, तो टी-20 मैच पूरा करने के लिए कम से कम 5-5 ओवरों का मैच होना चाहिए. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि 5-5 ओवर का मैच होने के लिए किस टाइम खेल शुरू होना चाहिए?

विज्ञापन

इस टाइम खेला जाएगा मुकाबला

इस टाइम खेला जाएगा मुकाबला 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला भी बाकी मैचों की तरह शाम के 7:30 बजे ही शुरू होने वाला है. वहीं इस मैच का टॉस भी 7 बजे हो सकता है. हालांकि बारिश के कारण ऐसा होना मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

20-20 ओवर के मैच के लिए इस टाइम शुरू हो गेम

20-20 ओवर के मैच के लिए इस टाइम शुरू हो गेम 3 / 6

अगर बारिश होने के बाद भी मुकाबला पूरा 20-20 ओवर का ही हो. इसके लिए मैच 8:30 बजे शुरू होना होगा. हालांकि इसके लिए 8:15 तक टॉस हो जाना चाहिए. 8:30 बजे के बाद ओवर कटने शुरू हो जाएंगे. 

5-5 ओवर के मैच के लिए इस टाइम शुरू हो गेम

5-5 ओवर के मैच के लिए इस टाइम शुरू हो गेम 4 / 6

बारिश अगर बहुत ज्यादा होता है, तो मैच कम से कम 5-5 ओवर का हो सकता है. उसके लिए मैच को 10:56 बजे रात में शुरू होना होगा. वहीं टॉस भी 10:46 बजे शुरू होना होगा. अगर इस टाइम गेम शुरू नहीं हुआ, तो रद्द हो जाएगा.

विज्ञापन

फिलहाल गुवाहाटी में हो रही है बारिश

फिलहाल गुवाहाटी में हो रही है बारिश  5 / 6

गुवाहाटी के बरसापारा में दोपहर में ही बारिश शुरू हो गई है. फिलहाल फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि मैच शुरू होने से पहले बारिश रुक जाए. जिससे फैंस को पूरा मुकाबले देखने को मिले.

रद्द होने पर दोनों टीमों को है नुकसान

रद्द होने पर दोनों टीमों को है नुकसान6 / 6

मुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द हो गया, तो दोनों ही टीमों को नुकसान होगा. रद्द होने पर दोनों ही टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन