IPL 2026: मुंबई इंडियंस की वो 3 कमजोरियां, जो छठा खिताब जीतने में बन सकती हैं रोड़ा

3 Weaknesses in Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी, लेकिन टीम में अभी भी कुछ साफ कमज़ोरियां हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में, टीम को उम्मीद है कि वो हाल की मुश्किलों से उबरकर अपनी पुरानी जबरदस्त लय में वापस लौटेगी. हालांकि, टीम की लाइनअप में कुछ कमियां टूर्नामेंट के दौरान चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं.

Mumbai Indians
1 / 7
Mumbai Indians

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को इन कमजोरियों का वक्त रहते हल निकालना होगा, नहीं तो उनके लिए इस बार ट्रॉफी जीतना मुश्किल हो सकता है. हालांकि इस परेशानियों के बावजूद क्रिकेट में किसी भी तरह के नतीजे मुमकिन हैं.

विज्ञापन

स्टार्स पर डिपेंडेंसी

स्टार्स पर डिपेंडेंसी 2 / 7

टीम की सबसे बड़ी अपने स्टार खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निर्भर होना है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर बल्लेबाजों पर बल्लेबाज़ी की ज्यादातर जिम्मेदारी है, जबकि गेंदबाजी का दारोमदार काफी हद तक जसप्रीत बुमराह पर है. अगर इनमें से किसी भी अहम खिलाड़ी को चोट लग जाती है या उनकी फॉर्म में गिरावट आती है, तो टीम में दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे दूसरे गेंदबाजो के होने के बावजूद मुंबई के प्रदर्शन पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

स्पिन डिपार्टमेंट

स्पिन डिपार्टमेंट 3 / 7

मुंबई के लिए एक और दिक्कत स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट में गहराई की कमी है. हालांकि सीनियर ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर मेन स्पिनर के तौर पर अवेलेबल हैं और अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर सही हालात में उनकी मदद कर सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइज़ी के पास कोई ऐसा आजमाया हुआ भारतीय स्पिनर नहीं है जो ज्यादा दबाव वाले मैचों को संभाल सके. मयंक मार्कंडे और अथर्व अंकोलेकर जैसे ऑप्शन अभी भी तम तजुर्बे वाले हैं.

विकेटकीपिंग

विकेटकीपिंग 4 / 7

एक बड़ी चिंता किसी एक्सपीरिएंस भारतीय विकेटकीपर की कमी है. हालांकि रायन रिकलटन और क्विंटन डी कॉक जैसे विदेशी खिलाड़ी ये रोल आसानी से निभा सकते हैं, लेकिन विकेटकीपिंग के लिए विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर रहने से टीम के लिए विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन चुनने की आजादी सीमित हो सकती है. युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज भी टीम में हैं, लेकिन उनमें अभी भी सबसे हाई लेवल पर खेलने के लिए जरूरी एक्सपीरिएंस की कमी है.

विज्ञापन

बल्लेबाज

बल्लेबाज 5 / 7

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा.

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर 6 / 7

हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, शार्दुल ठाकुर.

विज्ञापन

गेंदबाज

गेंदबाज 7 / 7

ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन