IPL 2026 में डेब्यू कर सकते हैं ये 7 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी, लिस्ट में दो 14 करोड़ी प्लेयर भी शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. आईपीएल हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बड़ा मंच रहा है. यहां जानिए ऐसे 7 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2026 में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

IPL 2026
1 / 8
IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. यह सीजन कई युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक हो सकता है. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और अब वे इस बड़े मंच पर अपने टैलेंट का जलवा दिखाने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं ऐसे 7 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

1. प्रशांत वीर

1. प्रशांत वीर 2 / 8

उत्तर प्रदेश के 22 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था. हालंकि, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. प्रशांत एक बाएं हाथ के स्पिनर और आक्रामक बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 167.16 के शानदार स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं और 12 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

2. कार्तिक शर्मा

2. कार्तिक शर्मा3 / 8

राजस्थान के 19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. इसी के साथ प्रशांत और कार्तिक संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने. कार्तिक ने अपने करियर में अब तक 12 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 162.92 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 58 रन है.

3. आकिब नबी डार

3. आकिब नबी डार 4 / 8

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. 29 साल के आकिब ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपनी घातक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 10 मैचों की 17 पारियों में 12.56 की औसत से 60 विकेट अपने नाम किए. वे नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं.

विज्ञापन

4. मंगेश यादव

4. मंगेश यादव 5 / 8

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 24 साल के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. मंगेश अपनी तेज रफ्तार और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं. वह डेथ ओवरों में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश टी20 लीग में 6 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे, जिसमें तीन बार 4 विकेट हॉल भी शामिल है.

5. विहान मल्होत्रा

5. विहान मल्होत्रा 6 / 8

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा को 30 लाख रुपये में खरीदा था. विहान ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा है. उनकी तकनीकी बल्लेबाजी और मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की काबिलियत आरसीबी के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.

विज्ञापन

6. तेजस्वी सिंह दहिया

6. तेजस्वी सिंह दहिया7 / 8

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. 23 साल के तेजस्वी ने अपने करियर में अब तक 6 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 168.65 के शानदार स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं. वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं.

7. मुकुल चौधरी

7. मुकुल चौधरी 8 / 8

21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. राजस्थान के इस खिलाड़ी ने अब तक 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42 की औसत और 165.35 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन