सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में MI ने किया था ये अद्भुत कारनामा, 18 सालों के बाद भी अटूट है ये IPL रिकॉर्ड

IPL: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि इसके बाद भी मुंबई इंडियंस का 18 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं टूट सका. सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने आईपीएल 2008 में एक अद्भुत कारनामा किया है.

Mumbai Indians
1 / 6
Mumbai Indians

IPL: आईपीएल में जब सबसे कम समय में खत्म होने वाले पूरे मैच का जिक्र आता है, तो उसमें आईपीएल 2008 में बने एक रिकॉर्ड का जिक्र जरुर होता है. सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस महारिकॉर्ड को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी नहीं तोड़ सकी.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर आईपीएल 2008

मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर आईपीएल 2008 2 / 6

मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2008 में सिर्फ 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. मुकाबले को सचिन तेंदुलकर की टीम ने सिर्फ 5.3 ओवर में ही खत्म करके मैच जीत लिया था.

विज्ञापन

आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026

आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में सिर्फ 76 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने 6.3 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

केटीके बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2011

केटीके बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2011 4 / 6

कोच्चि टस्कर्स केरल की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2011 में 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. महेला जयवर्धने की कप्तानी वाली कोच्चि टस्कर्स केरल ने सिर्फ 7.2 ओवरों में ही मुकाबला जीत लिया था.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2017

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2017  5 / 6

पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2017 में 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. जहां पर ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने 7.5 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया था.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी आईपीएल 2022

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी आईपीएल 2022 6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2022 में 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. जहां पर केन विलियमसन की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने 8 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन