क्या टाइटल डिफेंड कर पाएगी RCB? अश्विन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, SRH के खिलाफ मैच के लिए चुनी प्लेइंग 11

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इससे पहले अश्विन ने आरसीबी के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

RCB
1 / 6
RCB

IPL 2026, R Ashwin Prediction on RCB: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर अपने 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था. अब RCB को आईपीएल 2026 सीजन में भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आरसीबी के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. साथ ही अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए आरसीबी की प्लेइंग XI में चुनी है.  

विज्ञापन

अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी2 / 6

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर RCB टीम की जमकर तारीफ की और कहा कि आरसीबी का मौजूदा स्क्वॉड इतना मजबूत है कि अगले दो सालों में टीम एक और आईपीएल खिताब जीत सकती है. उन्होंने बताया कि IPL जीतना आसान नहीं है, लेकिन आरसीबी ने जिस तरह टीम तैयार की है, उसमें हर खिलाड़ी का सही विकल्प मौजूद है. अश्विन ने टीम के संतुलन और गहराई को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया है.

विज्ञापन

IPL 2026 में सबसे मजबूत टीमों में से एक

IPL 2026 में सबसे मजबूत टीमों में से एक3 / 6

अश्विन का मानना है कि आरसीबी की विदेशी खिलाड़ियों वाली टीम IPL 2026 में सबसे मजबूत टीमों में से एक है. शुरुआत में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी उनके लिए वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि इससे टीम मैनेजमेंट फिल साल्ट और जैकब बेथेल दोनों को खेलने का मौका दे सकते हैं. हेजलवुड की वापसी के बाद, टीम उनकी फॉर्म देखकर इन दोनों में से किसी एक को चुन सकती है.

अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है RCB

अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है RCB4 / 6

अश्विन ने कहा कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम एक और IPL खिताब जीतने में सक्षम है. टीम में संतुलन है और अब टीम एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है. अश्विन के मुताबिक, “आरसीबी इस टीम के साथ अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है. टीम में विकल्प और मजबूत आधार मौजूद हैं, जिससे यह संभव हो पाता है.”

विज्ञापन

नए खिलाड़ियों से बढ़ी ताकत

नए खिलाड़ियों से बढ़ी ताकत5 / 6

आईपीएल 2024 के बाद आरसीबी ने केवल विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया. इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्होंने पिछले सीजन में आरसीबी को पहली ट्रॉफी जीतने में मदद की थी. इस सीजन आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के के खिलाफ करेगी.

अश्विन की RCB की प्लेइंग XI

अश्विन की RCB की प्लेइंग XI6 / 6

विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव, यश दयाल. इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन