IPL 2026: हार के बाद श्रेयस अय्यर करेंगे PBKS की प्लेइंग 11 में ये दो बदलाव! SRH के खिलाफ स्टार बल्लेबाज बैठ सकता है बाहर

PBKS Possible Playing 11: IPL 2026 में पंजाब किंग्स को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा और अब उनकी भिड़ंत SRH से होने वाली है. इस मैच में PBKS कुछ बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है.

PBKS Shreyas Iyer
1 / 6

PBKS Possible Playing 11: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मैच होगा. पंजाब किंग्स IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है लेकिन पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ऐसा लग रहा है कि PBKS को अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. आइए SRH के खिलाफ मैच के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

PBKS के पास हैं धाकड़ ओपनिंग जोड़ी

PBKS के पास हैं धाकड़ ओपनिंग जोड़ी2 / 6

पंजाब किंग्स के पास प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के रूप में धाकड़ सलामी जोड़ी है. दोनों के लिए IPL 2026 अब तक अच्छा रहा है और उन्होंने PBKS को कई मैचों में अच्छी शुरुआत दी है. अब SRH के खिलाफ भी उन्हें बड़ी साझेदारी बनानी होगी.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में होगा बदलाव?

मिडल ऑर्डर में होगा बदलाव?3 / 6

श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली लगातार रन बनाते आ रहे हैं. पिछले मैच में शशांक सिंह को बाहर करके सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया था, जिन्होंने जोरदार अर्धशतक जड़ा. नेहाल वढेरा फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें बाहर करके शशांक को टीम में वापस लाया जा सकता है. मार्कस स्टोइनिस के रूप में PBKS के पास बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.

गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव!

गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव!4 / 6

जेवियर बार्टलेट के लिए IPL 2026 अच्छा साबित नहीं हुआ है. उन्हें बाहर करके अब बेन ड्वारशुइस को खेलने का मौका दिया जा सकता है. PBKS के पास गेंदबाजी अटैक में मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल भी हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

PBKS के लिए IPL के मौजूदा सीजन में विजयकुमार वैशाख इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले हैं और उनका प्रदर्शन भी तारीफ के लायक रहा है. SRH के खिलाफ भी उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर PBKS पहले गेंदबाजी करती है, तो विजयकुमार प्लेइंग 11 में रह सकते हैं और प्रियांश आर्या इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं.

PBKS की संभावित प्लेइंग 11

PBKS की संभावित प्लेइंग 116 / 6

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन