IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है PBKS, स्टार खिलाड़ी होगा बाहर!
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा. जहां पर पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की कड़ी चुनौती होगी. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली है.

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. पंजाब की टीम अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं हारी है. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस रिकॉर्ड को मुल्लांपुर में भी जारी रखना चाहती है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं. जिसके फ्रेंचाइजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. लखनऊ की टीम को बड़ी चुनौती मिलने वाली है.
हरप्रीत बरार
2 / 6लखनऊ की टीम स्पिनरों के खिलाफ फंसती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कप्तान अय्यर विजयकुमार वैशाख की जगह स्पिन ऑलराउंडर हरप्रीत बरार को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं. बरार अब तक बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं.
नेहल वढेरा
3 / 6मध्यक्रम में अब तक नेहल वढेरा ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें भी प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह स्टार बल्लेबाज विष्णु विनोद को मौका दिया जा सकता है.
श्रेयस अय्यर
4 / 6कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. लखनऊ के खिलाफ भी फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि कप्तान अय्यर के बल्ले से मैच विनिंग पारी देखने को मिले.
प्रियांश आर्या
5 / 6इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्रियांश आर्या ही नजर आने वाले हैं. वहीं अगर पहले बल्लेबाजी आ गई तो युजवेंद्र चहल को इंपैक्ट प्लेयर बनाया जा सकता है. आर्या ने अब तक इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाई है.
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11
6 / 6प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इंपैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या



















