IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस में हो सकते हैं 5 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ियों पर गिरेजी होंगे बाहर

IPL 2026: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा समय में बुरे दौर से गुजर रही है. आईपीएल 2026 में फ्रेंचाइजी बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में मुंबई की टीम अगले सीजन से पहले कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.

Mumbai Indians IPL 2026
1 / 6
Mumbai Indians IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना 5वां खिताब जीता था. उसके बाद से लगातार 6 सीजन से टीम छठी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन अब तक किया है. ऐसे में आईपीएल 2026 के बाद मुंबई की टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 5 स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 2 / 6

कप्तान हार्दिक पांड्या बतौर खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो टीम का माहौल भी अच्छा नहीं रख पा रहे हैं. ऐसे में इसके कारण ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट 3 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी बुरी तरह से फेल हो रहे हैं. बोल्ट बढ़ती उम्र के कारण पहले जितना प्रभावी नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब फ्रेंचाइजी उनसे आगे बढ़ सकती है. बोल्ट को भी रिलीज किया जा सकता है.

दीपक चाहर

दीपक चाहर4 / 6

स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले दीपक चाहर भी अब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. दीपक पावरप्ले के बाद बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. दीपक को भी फ्रेंचाइजी अब बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर 5 / 6

ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस की टीम ने शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ा था. पहले 2 मुकाबले में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद वो लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी शार्दुल को भी बाहर कर सकती है.

मयंक मार्कंडेय

मयंक मार्कंडेय 6 / 6

स्पिनर मयंक मार्कंडेय से भी मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन वो भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें प्लेइंग 11 में भी मौका नहीं मिल रहा है. मयंक को अब टीम से भी बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन