MI vs CSK: धोनी की वापसी के बाद सीएसके की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बड़े बदलाव! स्टार खिलाड़ी होगा बाहर

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद मुश्किल में नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी अपना अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

MI vs CSK: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 अप्रैल को दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी कमबैक कर सकते हैं. उनकी वापसी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में टीम को अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ ही इस मुकाबले में उतरने वाले हैं.

विज्ञापन

स्पेंसर जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन 2 / 6

मैथ्यू शॉर्ट ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह प्लेइंग 11 में अब स्पेंसर जॉनसन की धमाकेदार एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी3 / 6

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण अब तक नहीं खेल रहे थे. आयुष म्हात्रे भी अब इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. ऐसे में धोनी अब उनकी जगह ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. माही विकेटकीपर की भूमिका में भी नजर आने वाले हैं.

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 4 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 पर सरफराज खान को भेज सकते हैं. वहीं बतौर बल्लेबाज अब उन्हें भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ को अब ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा.

विज्ञापन

मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश चौधरी को मौका दिया जा सकता है. हालांकि अगर विकेट जल्दी गिरे तो बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को मैदान पर बुलाया जा सकता है.

सीएसके टीम की संभावित प्लेइंग 11

सीएसके टीम की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह.   इंपैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी/ रामकृष्ण घोष.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन