IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल, अर्जुन का भी चला जादू

IPL 2026: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम ने कमबैक करने की तैयारी कर ली है. फिलहाल आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तैयारी कर रही है. इस टीम के 5 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

Lucknow Super Giants
1 / 6
Lucknow Super Giants

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है. जिसमें टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि कप्तान ऋषभ पंत इस दौरान नहीं नजर आए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने बता दिया कि क्यों इस टीम से आईपीएल 2026 में बचकर रहना होगा. इस टीम की बल्लेबाजी बहुत ही खतरनाक नजर आ रही है.

विज्ञापन

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श  2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. पिछले सीजन मार्श ने कमाल का प्रदर्शन किया था. अभ्यास मैच के दौरान उन्होंने 42 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली है.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव 3 / 6

तेज गेंदबाज मयंक यादव इंजरी के कारण लंबे समय के बाद मैदान पर कमबैक कर रहे हैं. अभ्यास मैच के दौरान मयंक महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किया. इससे उन्होंने अपनी फॉर्म दिखा दी है. 

आयुष बदोनी

आयुष बदोनी 4 / 6

मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बदोनी भी बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. इस अभ्यास मैच में उन्होंने 24 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली. 

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर 5 / 6

महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 8 गेंदों में 39 रनों की बेहद अहम पारी खेली. हालांकि अर्जुन गेंद के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. 

हिम्मत सिंह

हिम्मत सिंह6 / 6

इन सभी के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यक्रम के बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने किया. उन्होंने 34 गेंदों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 74 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने प्लेइंग 11 में अपनी जगह को लेकर दावा ठोका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन