IPL 2026 के पहले मैच में बेंच पर बैठेंगे LSG के ये 4 स्टार खिलाड़ी, स्टार खिलाड़ी को करना होगा इंतजार
IPL 2026: आईपीएल 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का सफर शुरू हुआ था. टीम ने पहले 2 सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद के 2 सीजन बहुत ज्यादा खराब गए हैं. अब फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में कमबैक करने के लिए खास तैयारी करती हुई नजर आ रही है.

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2026 के सेकंड हाफ में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम टॉप 4 में जगह नहीं बना सकी थी. अब ऋभ पंत की कप्तानी में टीम आईपीएल 2026 में कमबैक करना चाहती है. जिसके लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. जिसके कारण 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच गर्म करनी पड़ेगी.
एनरिक नॉर्खिया
2 / 6दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को भी पहले मैच में बाहर बैठना पड़ेगा. इस टीम के पास अच्छे भारतीय तेज गेंदबाज मौजूद हैं. जिसके कारण ही नॉर्खिया को प्लेइंग 11 में खेलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
वानिंदु हसरंगा
3 / 6श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. हसरंगा फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं. जिसके कारण ही कप्तान ऋषभ पंत उन्हें ओपनिंग मैच में खिलाने का रिस्क नहीं लेंगे.
अर्जुन तेंदुलकर
4 / 6महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं. हालांकि शुरुआती मैचों में अर्जुन को प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल लग रहा है. तेंदुलकर गेंद और बल्ले दोनों के साथ फेल हो रहे हैं.
जोश इंग्लिश
5 / 6ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश भी इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वो शुरुआती मैचों में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. अगर मिचेल मार्श या एडेन मार्करम फेल होते हैं, तो ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान. इंपैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह


















