IPL 2026: KKR के खिलाफ ऐसी होगी LSG की प्लेइंग 11! धाकड़ बल्लेबाज को बाहर कर सकते हैं पंत-लैंगर

LSG Possible Playing 11 vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. इस मैच में LSG के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी नजरें होंगी और कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Rishabh Pant LSG
1 / 7

LSG Possible Playing 11 vs KKR: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9 अप्रैल यानी आज होने वाला है. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. LSG पिछले मैच में जीत दर्ज करके आई है. इसके बावजूद कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स का टीम कॉम्बिनेशन कैसा रह सकता है.

विज्ञापन

मार्श-मार्करम करेंगे ओपनिंग

मार्श-मार्करम करेंगे ओपनिंग2 / 7

मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी LSG के लिए काफी सफल रही है. पहले मैच में ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए थे लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने कॉम्बिनेशन बदल दिया. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मार्श-मार्करम टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर सकते हैं.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में बड़े-बड़े नाम

मिडल ऑर्डर में बड़े-बड़े नाम3 / 7

मिडल ऑर्डर में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास निकोलस पूरन, कप्तान ऋषभ पंत, अब्दुल समद और आयुष बडोनी के रूप में शानदार बल्लेबाज हैं. चारों बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. मुकुल चौधरी पिछले दो मैचों में प्रभावित नहीं कर पाए हैं. उन्हें बाहर किया जा सकता है.

स्टार ऑलराउंडर की होगी वापसी?

स्टार ऑलराउंडर की होगी वापसी?4 / 7

मुकुल चौधरी को बाहर करके शाहबाज अहमद को टीम में लाया जा सकता है. उन्होंने कई बार LSG के लिए अंतिम ओवरों में बड़े-बड़े शॉट खेले हैं. वो गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?5 / 7

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास गेंदबाजी में एम सिद्धार्थ का विकल्प है, जो थोड़ी बल्लेबाजी भी करते हैं. इसके अलावा उनके पास प्रिंस यादव, आवेश खान और मोहम्मद शमी के रूप में तगड़े तेज गेंदबाज हैं. तीनों ही अच्छी फॉर्म में हैं.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दिग्वेश राठी को उपयोग कर सकती है. राठी लेग स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं और पिछले मैच में उन्होंने 1 विकेट भी झटका था.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 117 / 7

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (c & wk), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव. (इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन