अर्जुन तेंदुलकर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों छोड़ी मुंबई की टीम? इम्पैक्ट रूल पर भी उठाए सवाल

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच से LSG के स्टार तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने एक बड़ा खुलासा किया है. अर्जुन ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने रणजी में मुंबई को छोड़कर गोवा की टीम जॉइन की. इसके साथ ही उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर रूल का भी विरोध किया है.

Arjun Tendulkar
1 / 7
Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे और स्टार तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. इस सीजन लखनऊ की टीम अपना पहला मैच दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेलेगी. इससे पहले अर्जुन ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पहली बार मुंबई की टीम छोड़ने के फैसले पर खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने IPL के इम्पैक्ट रूल पर भी सवाल उठाए हैं.  

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर ने बताया क्यों छोड़ी मुंबई टीम?

अर्जुन तेंदुलकर ने बताया क्यों छोड़ी मुंबई टीम?2 / 7

दरअसल, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब अर्जुन तेंदुलकर से पूछा गया कि आखिर क्यों वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम छोड़कर गोवा गए और वहां कैसे उनका गेम बदला? इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि गोवा जाने का फैसला उनके लिए काफी फायदेमंद रहा. उन्होंने कहा, "वहां ज्यादा मौके मिले, एक्सपोजर मिला और सबसे जरूरी कॉन्फिडेंस मिला."

विज्ञापन

'गेम मैच खेलकर ही सुधरता है'

'गेम मैच खेलकर ही सुधरता है'3 / 7

अर्जुन का मानना है कि गेम तभी सुधरता है जब आप लगातार मैच खेलते हैं. उन्होंने कहा, "गेम आपका मैच खेलकर ही सुधरता है, तो उससे फर्क पड़ा." इस बयान से यह भी समझ आता है कि शायद इसी वजह से उन्होंने आईपीएल में भी टीम बदलकर लखनऊ सुपर जायंट्स जॉइन किया, क्योंकि मुंबई में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे.

मुंबई इंडियंस में और मौके मिलने चाहिए थे?

मुंबई इंडियंस में और मौके मिलने चाहिए थे?4 / 7

वहीं, जब अर्जुन से पूछा गया कि मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आपने कुछ मुकाबले खेले और अच्छी गेंदबाजी की. आपका स्विंग अच्छा था तो क्या लगता था कि और मौके मिलने चाहिए थे? इस सवाल पर अर्जुन ने साफ कहा कि हर खिलाड़ी चाहता है कि उसे ज्यादा मौके मिलें. कोई भी बेंच पर बैठना नहीं चाहता. लेकिन खिलाड़ी के हाथ में सिर्फ मेहनत करना होता है और जब मौका मिले तो उसे भुनाना होता है. उनके जवाब से साफ है कि वो ज्यादा मैच खेलना चाहते थे.

विज्ञापन

इम्पैक्ट रूल का किया विरोध

इम्पैक्ट रूल का किया विरोध5 / 7

अर्जुन ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर रूल का भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि, "क्रिकेट हमेशा 11 खिलाड़ियों का खेल रहा है और यही सही तरीका है. उनके मुताबिक इस नियम से टीमों को अलग तरह का एडवांटेज मिलता है, इसलिए इसे हटाकर सिंपल प्लेइंग 11 के साथ खेल होना चाहिए."

अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट करियर6 / 7

अर्जुन के घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं और 620 रन भी बनाए हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास में एक शतक भी है. वहीं, लिस्ट A में उनके नाम 24 मैचों में 26 विकेट और टी20 में 29 मैचों में 35 विकेट हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में LSG की जर्सी में उतरेंगे अर्जुन

IPL 2026 में LSG की जर्सी में उतरेंगे अर्जुन7 / 7

अर्जुन साल 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. दो सीजन में उन्होंने MI के लिए 5 मैच खेले और 3 विकेट लिए. अब वह IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि LSG में उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन