IPL 2026: LSG के खिलाफ ऐसी होगी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11! बाहर हो सकते हैं दो बड़े खिलाड़ी
KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में आज LSG और KKR की भिड़ंत होने वाली है. कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. आइए KKR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है. KKR को अब तक टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं मिली है और वह LSG को हराकर अपना खाता खोलना चाहेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मैच में कुछ बदलाव किए थे लेकिन बारिश के कारण उस मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था. LSG के खिलाफ भी KKR अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकती है. सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती दोबारा टीम का हिस्सा बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.
ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव
2 / 6फिन एलन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली थी लेकिन इसके बाद से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. उनकी जगह टिम सीफर्ट को खेलने का मौका मिल सकता है. वो अजिंक्य रहाणे के साथ उतर सकते हैं. टिम सीफर्ट को भी खुद को साबित करने का चांस मिलना चाहिए.
मिडल ऑर्डर पर होगी नजरें
3 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के पास मिडल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल का विकल्प है. पिछले मैच में पॉवेल प्लेइंग 11 में थे लेकिन बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया. अब LSG के खिलाफ वो रनों की बारिश करना चाहेंगे.
सुनील नरेन की होगी वापसी!
4 / 6सुनील नरेन पिछला मैच नहीं खेले थे और अब उनकी टीम में वापसी हो सकती है. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं. रमनदीप सिंह भी अच्छे फिनिशर हैं और जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर भी फेंक देते हैं. अनुकूल रॉय बाहर हो सकते हैं.
कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?
5 / 6ब्लेसिंग मुजाराबानी पिछला मैच नहीं खेले थे. उनकी जगह नवदीप सैनी को खेलने का मौका मिला था. वरुण चक्रवर्ती भी पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे और उनकी भी टीम में वापसी हो सकती है. उन पर गेंदबाजी अटैक का भार रहने वाला है. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कार्तिक त्यागी का उपयोग किया जा सकता है.
KKR की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6अजिंक्य रहाणे (c), टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, अंगकृश रघुवंशी (wk), रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती. (इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी)



















