IPL 2026: LSG के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! 18 करोड़ का धाकड़ खिलाड़ी करेगा धांसू एंट्री?
KKR Possible Playing 11: कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच LSG के खिलाफ होने वाला है. सभी की नजर KKR के टीम कॉम्बिनेशन पर है. कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए KKR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से आज यानी 26 अप्रैल को होने जा रही है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. KKR की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और पिछला मैच जीतने के बाद अब वो LSG को हराकर अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगे. KKR की टीम अब अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आइए जानते हैं कि LSG के खिलाफ मैच में KKR किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है.
ओपनिंग में होगा बड़ा बदलाव?
2 / 6अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग करने के लिए कैमरून ग्रीन आ सकते हैं. टिम सीफर्ट और फिन एलन, दोनों ही IPL में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. दोनों को बाहर करके ग्रीन को ओपनिंग के लिए लाया जा सकता है. KKR चाहे, तो नरेन से ओपनिंग कराकर अपने बल्लेबाजी क्रम को पहले जैसा ही रख सकती है.
मिडल ऑर्डर पर होगा दारोमदार
3 / 6मिडल ऑर्डर में अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह पर जिम्मेदारी रहने वाली है. रिंकू भी अब फॉर्म में वापस लौट चुके हैं. तीनों को मिलकर LSG के खिलाफ धमाल मचाना होगा.
KKR के पास तीन शानदार ऑलराउंडर्स
4 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के पास रमनदीप सिंह, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय के रूप में तीन शानदार ऑलराउंडर्स हैं. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बड़े शॉट्स लगाने के लिए भी जाने जाते हैं. KKR को सही राह पर लाने के लिए इन तीनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव!
5 / 618 करोड़ी खिलाड़ी मथीशा पथिराना KKR की टीम के साथ जुड़ गए हैं और अब वो प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती के साथ वो गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. KKR की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कार्तिक त्यागी को ला सकती है. पथिराना के आने से KKR की गेंदबाजी पहले के मुकाबले बेहतर नजर आ रही है.
KKR की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6अजिंक्य रहाणे (c), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, वरुण चक्रवर्ती (इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी)



















