IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

IPL 2026: घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद भी कुछ खिलाड़ी सभी का ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच पाते हैं. लेकिन आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान 5 स्टार खिलाड़ी ऐसा ही करने का पूरा प्रयास करेंगे.

Ruturaj Gaikwad
1 / 6
Ruturaj Gaikwad

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके अपना इंटरनेशनल करियर दोबारा शुरू करना चाहेंगे. इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया है, लेकिन फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं. तीनों ही फॉर्मेट में इन खिलाड़ियों को फिलहाल जगह नहीं मिल रही है. हालांकि आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके वो टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव 2 / 6

रफ्तार के नए किंग बने मयंक यादव अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं. ऐसे में वो इस सीजन पहले मुकाबले से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अगर मयंक यादव ने इस सीजन गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, तो उनकी टीम इंडिया में जल्दी से वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ फिलहाल किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. गायकवाड़ ने इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है. उसके बाद भी वो टीम से बाहर हैं, लेकिन अगर आईपीएल 2026 में बल्ले से रनों की बारिश की तो वापसी पक्की नजर आ रही है.

आवेश खान

आवेश खान 4 / 6

भारतीय टीम मौजूदा समय में अगली पीढ़ी के तेज गेंदबाजों को तैयार कर रही है. आवेश खान का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो सकता है. अगर आईपीएल 2026 में आवेश ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उन्हें दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में देख सकते हैं.

विज्ञापन

खलील अहमद

खलील अहमद 5 / 6

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. खलील अहमद ने अगर इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया, तो उन्हें भी टीम इंडिया में कमबैक करने का पूरा मौका मिल सकता है.

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ 6 / 6

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी लंबे समय से कमबैक का प्रयास कर रहे हैं. अगर उन्होंने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया, तो उन्हें एशियन गेम्स के दौरान दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलने का बड़ा मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन