IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने किसके सिर फोड़ा RCB के खिलाफ हार का ठीकरा? दिए मुंबई इंडियंस में बड़े-बड़े बदलावों के संकेत

Hardik Pandya Statement on Loss: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को RCB के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब हार के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं.

Hardik Pandya on MI Loss
1 / 6

Hardik Pandya Statement on Loss: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ था. MI टीम पिछले दो मैच हारकर आ रही थी और लग रहा था कि RCB के खिलाफ वो कमबैक करेंगे. हालांकि, उनकी टीम पूरी तरह से संघर्ष करती हुई नजर आई. अब हार के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान सामने आया है. वो टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

RCB ने मुंबई इंडियंस को हराया

RCB ने मुंबई इंडियंस को हराया2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन जड़ दिए. फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट खोकर 20 ओवरों में सिर्फ 222 रन बना पाई. मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी अटैक फ्लॉप रहा. 18 रन से RCB की जीत हुई.

विज्ञापन

हार पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

हार पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?3 / 6

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने MI की हार को लेकर बात की और कहा, 'हमने कई विकेट गंवा दिए. इसी दौरान मुझे यह भी लगता है कि हमने काफी रन लुटाए. हम हमेशा से पीछे थे. पिछले कुछ मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों में हम मैच लीड करने के बजाय पीछे थे.'

टीम में होंगे बदलाव!

टीम में होंगे बदलाव!4 / 6

हार्दिक पांड्या ने साफ कर दिया है कि लगातार हार के बाद अब टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बड़े बदलाव होंगे. उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं, तो हमें काफी चीजों के बारे में सोचना पड़ेगा. अभी चीजें काम नहीं कर रही हैं. हमें यह देखना होगा कि हमारे पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी ग्रुप में क्या-क्या विकल्प मौजूद हैं.'

विज्ञापन

'हमें मोमेंटम की जरूरत है'

'हमें मोमेंटम की जरूरत है'5 / 6

हार्दिक पांड्या ने अपने बयान में बताया कि उन्हें लगातार जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ मोमेंटम की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'हमें प्रदर्शन करके दिखाना होगा. हमें यह देखना होगा कि हम मोमेंटम पाने के लिए सबसे बेस्ट क्या कर सकते हैं. हमारे पास अगले मैच से पहले कुछ दिन हैं.'

कब होगा MI का अगला मैच?

कब होगा MI का अगला मैच?6 / 6

मुंबई इंडियंस का अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल 2026 को होगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. शाम 7:30 बजे से यह बड़ा मुकाबला शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन