IPL 2026 के पहले फेज में होंगे 4 धमाकेदार डबल-हेडर, जानें डेट, वेन्यू और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. वहीं, आईपीएल 2026 के पहले फेज में कुल 4 डबल हेडर मुकाबले भी देखने को मिलेंगे. यहां जानिए डबल-हेडर मैच कब और कहां होंगे.

IPL 2026
1 / 7
IPL 2026

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और सभी 10 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. इस बार टूर्नामेंट का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जाएगा, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. BCCI ने बुधवार (11 मार्च) को आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 के पहले फेज में होंगे कुल 20 मुकाबले

आईपीएल 2026 के पहले फेज में होंगे कुल 20 मुकाबले2 / 7

आईपीएल 2026 के पहले फेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे. इस दौरान प्रत्येक टीमें चार-चार मुकाबले खेलेगी, जिसमें दो घरेलू मैदान पर और दो बाहरी मैदान पर होंगे. इसके अलावा, इस चरण में कुल 4 दिन डबल-हेडर मुकाबलों का रोमांच भी देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

RCB और SRH के बीच होगा ओपनिंग मैच

RCB और SRH के बीच होगा ओपनिंग मैच3 / 7

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा. यह मैच RCB के होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा.

4 अप्रैल को होगा पहला डबल-हेडर

4 अप्रैल को होगा पहला डबल-हेडर4 / 7

आईपीएल 2026 में पहला डबल-हेडर मैच शनिवार, 4 अप्रैल को खेला जाएगा. इस दिन पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

5 अप्रैल को दूसरा डबल-हेडर

5 अप्रैल को दूसरा डबल-हेडर5 / 7

दूसरा डबल-हेडर मुकाबला रविवार, 5 अप्रैल को होगा. इस दिन पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें भिड़ेंगी. यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

11 अप्रैल को तीसरा डबल-हेडर

11 अप्रैल को तीसरा डबल-हेडर6 / 7

इसके बाद शनिवार, 11 अप्रैल को तीसरा डबल-हेडर देखने को मिलेगा. इस दिन पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुल्लांपुर के मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत होगी. यह मैच चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

12 अप्रैल को चौथा डबल-हेडर

12 अप्रैल को चौथा डबल-हेडर7 / 7

पहले फेज का आखिरी डबल-हेडर रविवार, 12 अप्रैल को खेला जाएगा. इस दिन पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन