IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग 11, क्या धोनी की होगी वापसी?

CSK vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मिली शर्मनाक हार से अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उबरना होगा. फ्रेंचाइजी को अपने घरेलू मैदान पर सीजन की पहली जीत दर्ज करनी होगी. जिसके लिए टीम मैनेजमेंट अपने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के साथ अब कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में घरेलू मैदान पर फ्रेंचाइजी को जीत से आगाज करना होगा. जिसके लिए फ्रेंचाइजी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लेकर उतरना होगा. ऐसे में सभी का सबसे बड़ा सवाल ये भी हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में नजर आएंगे या नहीं?

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 2 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के का प्रदर्शन पिछले सीजन से अब तक मिला-जुला ही रहा है. ऐसे में बतौर कप्तान गायकवाड़ को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इसके अलावा गायकवाड़ को बल्ले से भी अपना जादू चलाना होगा.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. हालांकि पहले मुकाबले में वो जल्दी पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में इस मुकाबले से सैमसन अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. उसके लिए उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 4 / 6

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में भी खेलते हुए नहीं नजर आ रहे हैं. धोनी ने हालांकि दोबारा अभ्यास करना शुरू कर दिया है, लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें प्लेइंग 11 में लाने की जल्दबाजी नहीं करने वाली है.

विज्ञापन

नूर अहमद

नूर अहमद 5 / 6

पिछले सीजन में सीएसके ने अच्छा नहीं किया था, लेकिन नूर अहमद ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया था. ऐसे में इस सीजन भी उन्हें उसी अंदाज में गेंदबाजी करनी होगी. जिससे वो गेंदबाजी यूनिट को लीड कर सके.

यहां पर देखें सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद.   इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन