IPL 2026: बीच सीजन बदल गई CSK की टीम, Squad में इस मैच विनर की हुई एंट्री

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है. सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्टार ऑलराउंडर आकाश मधवाल को अपनी टीम में शामिल किया है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL 2026, CSK: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है. दरअसल, सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. चेन्नई ने 18 साल के म्हात्रे की जगह 32 साल के धाकड़ ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है.  

विज्ञापन

CSK की टीम में हुई आकाश मधवाल की एंट्री

CSK की टीम में हुई आकाश मधवाल की एंट्री2 / 6

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. CSK ने म्हात्रे के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑलराउंडर आकाश मधवाल की जगह टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने मधवाल को 30 लाख रुपये में साइन किया है.

विज्ञापन

MI और RR के लिए खेल चुके हैं मधवाल

MI और RR के लिए खेल चुके हैं मधवाल3 / 6

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023 और 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट हासिल किए हैं. वह एक बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी कर चुके हैं.

IPL 2023 के एलिमिनेटर में MI को दिलाई थी यादगार जीत

IPL 2023 के एलिमिनेटर में MI को दिलाई थी यादगार जीत4 / 6

मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था. मधवाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे और MI को एक यादगार जीत दिलाई थी.

विज्ञापन

मधवाल का शानदार टी20 करियर

मधवाल का शानदार टी20 करियर5 / 6

मधवाल ने नवंबर 2019 में कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखडं के लिए अपना पहला टी20 मैच खेला था. मधवाल ने अब तक खेले 56 टी20 मैचों में 61 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा, उनके नाम 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 16 विकेट दर्ज हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड6 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्केस, आकाश मधवाल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन