IPL 2026: SRH के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ी की वापसी तय

IPL 2026 SRH vs CSK: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा. जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स टीम की चुनौती रहती है. बैक टू बैक 2 मुकाबले जीतकर आ रही सीएसके की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL 2026 SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फॉर्म में कमबैक कर लिया है. फ्रेंचाइजी बैक टू बैक 2 मुकाबले जीत चुकी है. ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी फ्रेंचाइजी अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेगी. ऐसे में हैदराबाद के मैदान पर कुछ बड़े बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कर सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की टीम कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

विज्ञापन

मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी 2 / 6

खलील अहमद इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में उनकी जगह अब तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को मौका मिल सकता है. चौधरी पावरप्ले में सीएसके के लिए गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब उन्हें नंबर 3 पर भेज सकते हैं. उनकी जगह आयुष म्हात्रे को सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेजा जा सकता है.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे 4 / 6

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अब तक नंबर 3 पर अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहेगी की टॉप पर रहकर म्हात्रे तेजी से रन बनाए. जिससे पावरप्ले में ही मैच को को अपनी तरफ खींचा जा सके.

विज्ञापन

अकील हुसैन

अकील हुसैन  5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अकील हुसैन को ही रखा जा सकता है. अगर सीएसके की टीम पहले गेंदबाजी करती है, तो फिर सरफराज खान को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

यहां देखें सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

यहां देखें सीएसके की संभावित प्लेइंग 11  6 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी.   इंपैक्ट प्लेयर-अकील हुसैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन