CSK की जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए किस दिन करेंगे वापसी

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा. इंजरी के कारण वो शुरुआती मैचों से बाहर हो गए थे. अब सीजन में 5 मुकाबले सीएसके की टीम खेल चुकी है. ऐसे में अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही धोनी दोबारा मैदान पर उतरे.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

Chennai Super Kings: लगातार 3 मैचों में मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बैक टू बैक मुकाबले में जीत गई है. सीएसके के फॉर्म में कमबैक करने के बाद अब फैंस महेंद्र सिंह धोनी की भी कमबैक की बातें करने लगे हैं. फैंस धोनी को दोबारा मैदान पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. इस बीच सभी धोनी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. माही के इंजरी पर बड़ा अपडेट आ गया है.

विज्ञापन

जल्द कमबैक करेंगे धोनी

जल्द कमबैक करेंगे धोनी2 / 6

रेवस्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अब लगभग पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. जिसके कारण ही अब धोनी को ही फैसला करना है कि क्या वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए ट्रैवल करेंगे या नहीं?

विज्ञापन

इंजरी से परेशान हैं महेंद्र सिंह धोनी

इंजरी से परेशान हैं महेंद्र सिंह धोनी 3 / 6

महेंद्र सिंह धोनी काफ में स्ट्रेन की वजह से अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. इससे पहले भी धोनी इस समस्या से जूझ रहे थे. हालांकि इस सीजन उन्होंने बाहर रहने का बड़ा फैसला किया है. हालांकि अब वो दोबारा पूरी तरह से फिट हो गए हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमबैक करेंगे धोनी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमबैक करेंगे धोनी 4 / 6

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से महेंद्र सिंह धोनी दोबारा मैदान पर नजर आ सकते हैं. टीम के साथ धोनी मुंबई में जरूर ट्रैवल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ की होगी मदद

ऋतुराज गायकवाड़ की होगी मदद 5 / 6

एक बार महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर वापस आए, तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की भी मदद हो सकती है. वो मैदान पर गेंदबाजी में होने वाले बदलाव और फील्ड चेंज में गायकवाड़ को सलाह दे सकते हैं

संजू सैमसन करेंगे फील्डिंग

संजू सैमसन करेंगे फील्डिंग6 / 6

धोनी की वापसी के बाद वो ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में संजू सैमसन बतौर फील्डर खेलते हुए नजर आएंगे. घुटने की वजह से अब धोनी मैदान पर फील्डिंग करने का रिस्क नहीं लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन